{"_id":"667c142c3e9d62907a092f2c","slug":"on-the-preparations-for-the-mass-marriage-conference-minister-lakhan-patel-said-the-preparations-should-be-such-that-it-seems-as-if-the-marriage-is-taking-place-at-home-damoh-news-c-1-1-noi1223-1832584-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर मंत्री लखन पटेल बोले- तैयारी ऐसी हो कि लगे घर में हो रही हो शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर मंत्री लखन पटेल बोले- तैयारी ऐसी हो कि लगे घर में हो रही हो शादी
Wed, 26 Jun 2024 08:01 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:01 PM IST
सार
मंत्री लखन पटेल ने कहा कि कोविड के समय से आयोजन बंद हो गए थे। अब इसकी शुरुआत फिर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ से 200 शादियां होने की उम्मीद है। लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
जानकारी देते मंत्री लखन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में पथरिया तहसील के मंडी परिसर में सात जुलाई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को पथरिया विधायक और मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने विवाह आयोजन से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक कर कहा कि आयोजन की भव्यता इतनी अधिक होनी चाहिए कि वहां आने वाले हर व्यक्ति को ये लगे कि जैसे उनके घर में शादी हो रही है। इसलिए सभी से सुझाव मांगे गए हैं। बैठक के दौरान जो लोग अपने सुझाव देना चाहे वह लिखित रूप में भी सुझाव दे सकते हैं और व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकते हैं। ताकि आयोजन बहुत अच्छे ढंग से संपन्न हो।
विज्ञापन
मंत्री पटेल ने कहा कि कोविड के समय से आयोजन बंद हो गए थे। अब इसकी शुरुआत फिर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ से 200 शादियां होने की उम्मीद है। लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। अधिकारी भी अपनी-अपनी जवाबदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने में जुट गए। इसके अलावा सभी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी इस वैवाहिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने जवाबदारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
