फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Regarding mass marriage conference Minister Lakhan Patel says Preparations should be such wedding

Damoh News: सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर मंत्री लखन पटेल बोले- तैयारी ऐसी हो कि लगे घर में हो रही हो शादी

Wed, 26 Jun 2024 08:01 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2024 08:01 PM IST
सार

मंत्री लखन पटेल ने कहा कि कोविड के समय से आयोजन बंद हो गए थे। अब इसकी शुरुआत फिर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ से 200 शादियां होने की उम्मीद है। लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।

विज्ञापन
Damoh Regarding mass marriage conference Minister Lakhan Patel says Preparations should be such wedding
जानकारी देते मंत्री लखन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में पथरिया तहसील के मंडी परिसर में सात जुलाई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को पथरिया विधायक और मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने विवाह आयोजन से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक कर कहा कि आयोजन की भव्यता इतनी अधिक होनी चाहिए कि वहां आने वाले हर व्यक्ति को ये लगे कि जैसे उनके घर में शादी हो रही है। इसलिए सभी से सुझाव मांगे गए हैं। बैठक के दौरान जो लोग अपने सुझाव देना चाहे वह लिखित रूप में भी सुझाव दे सकते हैं और व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकते हैं। ताकि आयोजन बहुत अच्छे ढंग से संपन्न हो।
विज्ञापन


मंत्री पटेल ने कहा कि कोविड के समय से आयोजन बंद हो गए थे। अब इसकी शुरुआत फिर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ से 200 शादियां होने की उम्मीद है। लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। अधिकारी भी अपनी-अपनी जवाबदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने में जुट गए। इसके अलावा सभी कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी इस वैवाहिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने जवाबदारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed