{"_id":"66a495c236b644823304c75f","slug":"now-encroachment-will-be-removed-from-the-place-where-boat-had-to-be-operated-collector-inspected-the-spot-and-gave-instructions-damoh-news-c-1-1-noi1223-1934740-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जहां पानी भरने पर चली थी नाव, वहां अब चलेगा बुलडोजर, कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जहां पानी भरने पर चली थी नाव, वहां अब चलेगा बुलडोजर, कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
Sat, 27 Jul 2024 04:24 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:24 PM IST
सार
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने उस इलाके का निरीक्षण किया, जहां बारिश का पानी भर गया था। पता चला कि अतिक्रमण अधिक है। इस वजह से पानी नहीं निकल पाता। अब इस जगह पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण करते कलेक्टर
विस्तार
दमोह नगर पालिका क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में हाल ही में हुई बारिश से भारी जलभराव हो गया था, जिसके चलते नाव चलानी पड़ी थी। अब यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार सुबह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर इस क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी ठीक से निकल नहीं पाता, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, यहां पानी की निकासी व्यवस्थित रूप से नहीं हो पाएगी। इस वजह से कार्य योजना बनाकर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई थी। इसका मुख्य कारण नालियों की सफाई न होना और पानी के निकास पर अतिक्रमण है। इसके अलावा, इस क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाके में भी जहां पानी बाहर जाता है, वहां पर निर्माण कार्य और सफाई की आवश्यकता है। यह कार्य जल्द ही किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी कलेक्टर को अतिक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी दी और सुझाव दिया कि किन-किन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि जलभराव की स्थिति से बचा जा सके। नगर पालिका का अमला भी इस मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
सोमवार की रात हुई बारिश के बाद इस क्षेत्र में करीब तीन से चार फीट पानी भर गया था, जिससे करीब 10 परिवारों के लोगों को नाव से रेस्क्यू करना पड़ा था। हालांकि, बारिश थमने के एक-दो घंटे बाद पानी निकल गया था, लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण यहां पानी भर गया था और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
