फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News: Seeing the problems of cancer victims on the day of Uttam Tyag, NIT student donated her hair.

MP News: उत्तम त्याग के दिन कैंसर पीड़ितों की परेशानी देख एनआईटी की छात्रा ने कर दिया अपने बालों का दान

Wed, 27 Sep 2023 06:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 06:23 PM IST
सार

दमोह के हटा नगर की बेटी अंशु जैन ने दशलक्षण धर्म पर्व के उत्तम त्याग दिवस पर अपने बाल ही कैंसर पीड़ितों के लिए दान कर दिए। अंशु हटा के किराना व्यापारी प्रदीप नवलेश जैन की बेटी हैं, जिसने 12वीं तक की पढ़ाई हटा से की। 

विज्ञापन
MP News: Seeing the problems of cancer victims on the day of Uttam Tyag, NIT student donated her hair.
दमोह की बेटी ने उत्तम त्याग के दिन अपने बाल दान किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला की खूबसूरती उसके बालों से ही होती है और यदि महिला के सिर पर बाल ही न हों तो उस पर क्या बीतेगी, यह तो महिला ही जानती है, लेकिन दमोह जिले के हटा ब्लॉक में रहने वाली एक बेटी ने कैंसर पीड़ितों की समस्या को देखते हुए पर्यूषण पर्व के उत्तम त्याग के दिन अपने बालों का दान कर दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन


कर्नाटक के सूरथकाल मंगलौर में एनआईटी की पढ़ाई कर रही हटा नगर की बेटी अंशु जैन ने दशलक्षण धर्म पर्व के उत्तम त्याग दिवस पर अपने बाल ही कैंसर पीड़ितों के लिए दान कर दिए। अंशु हटा के किराना व्यापारी प्रदीप नवलेश जैन की बेटी हैं, जिसने 12वीं तक की पढ़ाई हटा से की। इसी वर्ष वह शिक्षा के लिए कर्नाटक गई है। जहां शिक्षा के साथ-साथ कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए कार्य कर रहे एक एनजीओ में भी सहयोगी बन गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पीड़ितों को किए जा सकेंगे प्रत्यारोपित
वर्तमान में जब जैन धर्म के दशलक्षण धर्म पर्व चल रहे हैं, जब उत्तम त्याग का दिन आया तो अंशु ने अपने बाल कैंसर पीड़ितों को प्रदान करने का मन बनाया और एनजीओ के माध्यम से अपने बालों का दान किया। बता दें कि अंशु द्वारा दान किए गए बाल चार कैंसर पीड़ितों को प्रत्यारोपित किए जा सकेंगे।

माता-पिता भी खुश
हटा में जब अंशु के माता-पिता को पता चला कि बेटी ने अपने सबसे प्रिय बालों का दान किया है तब वो भी गौरवांवित हुए और अंशु की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। पिता प्रदीप जैन ने कहा कि बेटी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है वह इसी तरह अच्छे कार्य करते रहे। वहीं बेटी अंशु का कहना है कि कैंसर पीड़ितों की तकलीफ मरीज ही समझता है। उनके बाल तो चार महीने बाद फिर आ जाएंगे लेकिन यदि वे किसी के काम आ जाएं तो इससे अच्छा क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed