फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News: Damoh city shivered with cold due to cold wave

Weather Update: शीतलहर के चलते ठंड से कांपा दमोह, अधिकतम तापमान मात्र 20 डिग्री, 6 और 7 जनवरी को बारिश के आसार

Thu, 04 Jan 2024 11:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

अधिकतम तापमान 20 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन भर शीतलहर का दौर जारी रहा। सिहोर में अनेक स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई।

विज्ञापन
MP News: Damoh city shivered with cold due to cold wave
कोहरे से घिरा शहर का चौक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नए साल की शुरुआत से लगातार कोहरे और शीतलहर के चलने का क्रम जारी है। समूचा दमोह जिला ठंड से कांप रहा है। गुरुवार की सुबह से काफी घना कोहरा छाया रहा। ओस के कारण सड़क पर चल रहे लोगों के कपड़े भी हल्के भीगे रहे। आलम यह है कि घंटाघर समीप से भी नहीं दिखाई दे रहा है। सुबह सर्किट हाउस पर भी घना कोहरा छाया हुआ है। मॉर्निंग वॉक पर आए हुए लोग अपने हाथों को मलते हुए नजर आए। शहर के बेलाताल टापू भी कोहरे से ढका हुआ है और तालाब के चारों ओर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। इतने घने के बीच भी सुबह से लोग साईं मंदिर बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


सीजन में पहली बार 20 डिग्री पर रहा अधिकतम तापमान
मौसम में रोज बदलाव देखा जा रहा है। कभी अधिकतम तो कभी न्यूनतम तापमान में कमी व वृद्धि देखी जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन भर शीतलहर का दौर जारी रहा। इस दौरान दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर में भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर यथावत बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे के अनुसार आगामी 6 और 7 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




कोहरे की गिरफ्त में रहा सिहोर, 11 बजे तक भी नहीं हुए सूर्य भगवान के दर्शन, कई जगह बूंदाबांदी भी हुई
सिहाेर में भी गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। कोहरे के कारण हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा था। यहां सामने के वाहन कोहरे के कारण दिखाई ही नहीं दे रहे थे। हालात ये थे कि सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकल पाई। इधर, बुधवार को हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी बदला रहा। अनेक स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद आसमान से बदल हटेंगे तो न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।  बारिश होने के कारण शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया। आरएके कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस तोमर ने बताया कि हवाओं की दिशा अब आज से बदलकर उत्तर से हो गई है।जिसके कारण अब न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed