फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Election 2023: Main Contest Between BJP and Congress on Jabera seat, Damoh, GGP to spoil the result

MP Election 2023: दमोह की जबेरा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, गोगपा बिगाड़ सकती है समीकरण

Wed, 15 Nov 2023 02:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Nov 2023 02:20 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के दमोह की जबेरा विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) का प्रत्याशी दोनों पार्टियों के समीकरण को बिगाड़ सकता है। भाजपा के बागी को बनाया है गोंगपा ने प्रत्याशी।

विज्ञापन
MP Election 2023: Main Contest Between BJP and Congress on Jabera seat, Damoh, GGP to spoil the result
जबेरा सीट पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के सामने गोंगपा की चुनौती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकती है। भाजपा से बगावत करने वाले पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विनोद राय को गोंगपा ने प्रत्याशी बनाया है। यहां करीब तीस हजार आदिवासी वोटर हैं, जो राय को समर्थन दे रहे हैं। इसी वोट पर भाजपा और कांग्रेस की नजर है।

विज्ञापन


1957 के विधानसभा चुनाव में अस्तित्व में आए जबेरा का यह 17वां चुनाव है। इससे पहले इस सीट का नाम नोहटा विधानसभा क्षेत्र था। वर्ष 2008 के चुनावों से पहले परिसीमन में नोहटा विधानसभा का नाम बदलकर जबेरा हो गया। इसमें दमोह विधानसभा के बनवार, घटेरा ,रोड क्षेत्र के अनेक ग्राम शामिल हुए थे। हथनी, अभाना, लखनपुर, सोमखेड़ा, कांकर, इमलिया, मनका, लकलका, टोरी आदि क्षेत्र के गांव दमोह विधानसभा में शामिल हुए थे। जबेरा सीट पर लोधी, आदिवासी समाज का वर्चस्व है। वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस के प्रतापसिंह लोधी ने भाजपा के दशरथ सिंह लोधी को 11 हजार 896 मतों से पराजित किया था। 2018 के चुनाव में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी को 45 हजार 416 मत प्राप्त हुए थे। भाजपा प्रत्याशी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी को 48 हजार 901 मत प्राप्त मिले थे। उन्होंने 3485 मतों से प्रताप सिंह को पराजित किया था। इस चुनाव में कांग्रेस के बागी पूर्व मंत्री रत्नेश सालोमन के पुत्र आदित्य सालोमन और भाजपा के बागी जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह ऋषि ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। राघवेंद्र सिंह ऋषि तीसरे स्थान पर रहे थे।  
विज्ञापन


इस बार मुकाबला रोचक
यहां से वर्तमान में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी और भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह लोधी के बीच सीधी टक्कर है। इस क्षेत्र में भाजपा के बागी विनोद राय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी इस सीट पर पुनः काबिज होने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं भाजपा सीट पर कब्जा कायम रखने के लिए भरसक कोशिश कर रही है। भाजपा-कांग्रेस की ओर से कोई भी राष्ट्रीय स्तर का नेता प्रचार के लिए यहां नहीं आया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसे मुद्दे हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाकर क्षेत्र का विकास करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, बीजेपी की बीच आ गई आरी 
जबेरा विधानसभा क्षेत्र में यहां वर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी पांच वर्षीय कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इन पांच वर्षों में भ्रष्टाचार का सीधा आरोप भी उन पर लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी भाजपा सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रहे हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय का आरोप है कि दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने क्षेत्र की उपेक्षा की है। उनकी पत्नी जवेरा जनपद अध्यक्ष हैं। उनके कार्यों को आधार बनाकर वोट मांग रहे हैं। 
 
1957 से 2018 तक कब, कौन जीता
1957 कुंजबिहारी लाल गुरु  कांग्रेस
1962 कुंजबिहारी लाल गुरु  कांग्रेस
1967 कुंजबिहारी लाल गुरु  कांग्रेस
1972 नेक नारायण सिंह  कांग्रेस
1977 नरेंद्र सिंह ठाकुर  जनता पार्टी
1980 रत्नेश सालोमन  कांग्रेस
1985 राज बहादुर सिंह  कांग्रेस
1990 ओम प्रकाश राय  भाजपा
1993 रत्नेश सालोमन  कांग्रेस
1998 रत्नेश सालोमन  कांग्रेस
2003 चंद्रभान सिंह  भाजपा
2004 दशरथ सिंह  भाजपा
2008 रत्नेश सालोमन  कांग्रेस
2011 दशरथ सिंह लोधी  भाजपा
2013 प्रताप सिंह लोधी  कांग्रेस
2018   धर्मेंद्र सिंह लोधी   भाजपा
 
इस बार यह प्रत्याशी चुनाव मैदान में 
धर्मेंद्र सिंह लोधी भाजपा
प्रताप सिंह लोधी कांग्रेस
विनोद राय  गोगपा
सुजान सिंह ठाकुर भाशचेपा
 धर्मेंद्र सिंह  निर्दलीय
प्रताप सिंह लोधी   निर्दलीय
 प्रताप भैया  निर्दलीय
बसंत राय     निर्दलीय
भगवान दास प्रजापति  निर्दलीय
 राघवेंद्र सिंह  निर्दलीय
 विनोद भैया  निर्दलीय
 विनोद जी भाईसाहब  निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed