{"_id":"6650aeda0cbbccb044033427","slug":"mp-crime-husband-kills-wife-and-innocent-daughter-with-an-axe-in-damoh-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: दमोह में पत्नी और छह महीने की बेटी का कुल्हाड़ी से किया कत्ल, फिर खुद लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: दमोह में पत्नी और छह महीने की बेटी का कुल्हाड़ी से किया कत्ल, फिर खुद लगाई फांसी
Fri, 24 May 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 May 2024 08:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और छह महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हिंडोरिया थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोड़ा पटना में शुक्रवार शाम पति ने अपनी पत्नी सहित छह महीने की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस को जानकारी लगी तो थाना प्रभारी अमित गौतम मौके पर पहुंचे और मामले को जांच में लिया।
विज्ञापन
हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम के अनुसार, ग्राम रोड़ा पटना में मनोज पटेल (35) की पत्नी सोनम पटेल (25) और छह महीने की बेटी वेदिका शुक्रवार शाम घर में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते मनोज पटेल ने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी और स्वयं घर के इसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के दौरान परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में थे। वहीं, उसकी दो अन्य बड़ी बेटी चार वर्षीय राधिका और दो वर्षीय भूमिका बाहर कहीं खेल रही थी। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
