फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP Chuanv: Teacher left government job and ran for election, BJP cut ticket of current MLA and made candidate.

MP Chunav: सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव मैदान में उतरी शिक्षिका, वर्तमान MLA का टिकिट काट BJP ने बनाया प्रत्याशी

Sun, 22 Oct 2023 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 01:51 PM IST
सार

MP Election 2023: हटा विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक उमा देवी खटीक 2008 तक शासकीय शिक्षक रहीं। इस बार फिर भाजपा ने उन पर भरोसा कर उन्हें तीसरी बार प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
MP Chuanv: Teacher left government job and ran for election, BJP cut ticket of current MLA and made candidate.
उमा देवी खटीक को भाजपा ने हटा से प्रत्याशी बनाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने हटा विधानसभा से पूर्व विधायक उमादेवी खटीक को पुनः प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान विधायक पीएल तंतवाय का टिकिट काटकर उमादेवी को टिकिट दिया गया है। उमादेवी खटीक विधायक बनने के पहले शिक्षिका थीं और इस्तीफा देकर उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा था। तीसरी बार भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


भाजपा ने शनिवार को अपनी सूची जारी कर दमोह जिले की बची हुई तीन विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें दमोह से जयंत मलैया, हटा विधानसभा से पूर्व विधायक उमा देवी खटीक और जबेरा से वर्तमान विधायक धर्मेंद्र लोधी को भाजपा ने बनाया अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि इसके पहले पथरिया विधानसभा से लखन पटेल को प्रत्यासी घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


2018 में यह रही परिस्थिति
2018 विधानसभा चुनाव में दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह ने पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया को 798 वोटों से चुनाव हार दिया था, लेकिन 2021 में हुए उपचुनाव तक पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को लेकर दमोह की जनता का भाव उनके पक्ष में दिखने लगा था। हटा विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा प्रत्याशी पीएल तंतवाय ने करीब 20,000 वोटों से चुनाव जीता था, लेकिन इसके बाद भी इस बार उनका टिकट काट दिया गया है, जिसके पीछे कई राजनीतिक कारण हो सकते हैं। यहां से एक बार फिर दो बार से विधायक रह चुकी उमा देवी खटीक को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वही जबेरा विधानसभा से वर्तमान विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का टिकट कटने की संभावना चल रही थी, लेकिन पार्टी ने आखिरकार उन्हें ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां पर पिछली बार बागी होकर चुनाव लड़ने वाले राघवेंद्र सिंह लोधी को कुछ दिन पहले ही भाजपा ने अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी और उस समय यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद राघवेंद्र सिंह लोधी को भाजपा टिकट दे सकती है, लेकिन अंत में धर्मेंद्र सिंह लोधी के टिकट पर मोहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है तीनों भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल 
दमोह विधानसभा प्रत्याशी पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया 1971 से राजनीति में सक्रिय रहे। 1980 से 82 तक भाजपा के नगर अध्यक्ष। 1982 से 87 तक भाजपा जिलाध्यक्ष। 1984, 90, 93, 98, 03, 2008 और 2013 में भाजपा से दमोह विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार में कई बार महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर भी रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रमुख हैं। दमोह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वर्तमान विधायक अजय सिंह टंडन पहले भी कांग्रेस की तरफ से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि हर  बार उन्हें भाजपा की तरफ से जयंत मलैया ने ही हराया है। टंडन ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1998 में लड़ा इस दौरान उन्हें 40485 वोट मिले थे। जब भाजपा प्रत्याशी रहे जयंत मलैया को 45891 वोट मिले थे। इसके बाद टंडन को 2003 में कांग्रेस ने एक बार फिर उम्मीदवार बनाया। लेकिन फिर से मलैया ने उन्हें 12321 वोट से हरा दिया। इस चुनाव में अजय टंडन को 45386 वोट मिले थे जबकि जयंत मलैया को 57707 वोट मिले थे।

जबेरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी बचपन से ही स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। संघ के कई प्रशिक्षण वर्गों को में शामिल हुए। भाजपा में जिला महामंत्री के पद पर रहे। 2018 में पार्टी ने टिकट दिया। चुनाव जीत कर विधायक बन गए।


हटा विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक उमा देवी खटीक 2008 तक शासकीय शिक्षक रहीं। भाजपा से 2008 में पार्टी ने टिकट दिया और उन्होंने इस्तीफा देकर हटा से चुनाव लड़ा और विधायक बनी। दोबारा 2013 में फिर पार्टी ने टिकट दिया और यह फिर से चुनाव जीती, लेकिन 2018 में सर्वे में उनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण पार्टी ने पीएल तंतवाय को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed