फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Mother consumed poison along with two daughters four-month-old innocent died

Damoh News: दो बेटियों के साथ मां ने खाया जहर, चार महीने की मासूम की मौत, बड़ी बेटी और मां की हालत नाजुक

Wed, 10 Jul 2024 12:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

ड्यूटी डाक्टर मनीष सराफ ने बताया कि मां और उसकी दो बेटियों को जहर का सेवन करने पर जिला अस्पताल लाया गया था। जहां एक बच्ची की मौत हो गई और मां-बेटी को जबलपुर रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने घरेलू विवाद का कारण बताया है।

विज्ञापन
Damoh News Mother consumed poison along with two daughters four-month-old innocent died
जिला अस्पताल में इलाजरत मां बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र के राजनगर के पास टपरिया गांव निवासी एक महिला ने बुधवार सुबह अपनी दो बेटियों को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में तीनों को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चार महीने की मासूम ने दम तोड़ दिया। 25 वर्षीय महिला रुक्मणी यादव और उसकी दो साल की बेटी जिज्ञासा को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत नाजुक थी, इसलिए दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे महिला के जेठ आशीष यादव ने बताया कि पता नहीं किस कारण से उनकी बहू ने जहर खाया है। मेरा छोटा भाई मनीष उस समय खेत में काम कर रहा था परिवार के बाकी लोग भी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। अचानक खबर मिली तो जाकर देखा कि बहु रुक्मण ने जहर खा लिया है और उल्टियां कर रही है। बच्चों की हालत भी ठीक नहीं थी। इसलिए सभी को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की खबर मिलने के बाद सीएसपी अभिषेक तिवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने इस तरह का जानलेवा कदम क्यों उठाया है। ड्यूटी डाक्टर मनीष सराफ ने बताया कि मां और उसकी दो बेटियों को जहर का सेवन करने पर जिला अस्पताल लाया गया था। जहां एक बच्ची की मौत हो गई और मां-बेटी को जबलपुर रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने घरेलू विवाद का कारण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed