{"_id":"662f2e938a819f719507912a","slug":"middle-aged-man-arrested-for-making-video-of-girl-taking-bath-in-bathroom-in-damohs-hata-damoh-news-c-1-1-noi1223-1644846-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: हटा में बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: हटा में बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Apr 2024 11:14 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:14 AM IST
सार
घटना के बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची। हटा में महिला अधिकारी न होने के कारण दमोह ले जाकर महिला पुलिस थाना में केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस थाना हटा
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक युवती का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने वाले 50 वर्षीय अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाली 18 साल की युवती का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना रहा था। इस दौरान युवती ने उसे देख लिया, उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती परिवार के साथ हटा में किराए के मकान में रहती है। उसके पड़ोस में पान की दुकान चलाने वाला 50 वर्षीय अधेड़ भी किराए के मकान में रहता है। जिसकी पत्नी मौत हो चुकी है और उसका एक बेटा भी है। घटना शनिवार की है, जब युवती छत पर बने बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम के ऊपर का कुछ हिस्सा खुला हुआ है, तभी आरोपी आकर ऊपर से वीडियो बनाने लगा। युवती ने किसी को वीडियो बनाते देख तो वह बाथरूम के बाहर आ गई।
विज्ञापन
युवती ने विरोध कर वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने शोर मचाकर अपनी बहन को बुलाया तो वह मौके से भाग गया। इसके बाद युवती ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी और परिजन के साथ हटा थाने पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई है। हटा में महिला अधिकारी न होने के कारण दमोह ले जाकर महिला पुलिस थाना में शून्य पर कायमी की और डायरी आने पर हटा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 354 (ग), 506 के तहत के दर्ज कर किया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
