फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Mahant Hariprapanna Das ji of Badi Shala of Sita Nagar passed away

Damoh: महंत हरीप्रपन्नदास जी ने ली अंतिम सांस, केंद्रीय मंत्री सहित दिग्गजों ने जताया दुख

Sat, 21 Oct 2023 09:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Oct 2023 09:34 AM IST
सार

Damoh: विख्यात धर्मगुरु और महंत हरिप्रपन्नदास जी महराज ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद शोक की लहर छा गई है। उनके निधन पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दुख जताया है।

विज्ञापन
Mahant Hariprapanna Das ji of Badi Shala of Sita Nagar passed away
महंत हरीप्रपन्नदास जी ने ली अंतिम सांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तीर्थ क्षेत्र मढ़कोलेश्वर धाम के नजदीक सीतानगर की बड़ी शाला के महंत हरीप्रपन्नदास जी महराज का लंबी बीमारी के बाद 85 वर्ष की आयु में शुक्रवार को देहांत हो गया। महंत जी ने करीब सात दशकों तक धर्म जगत की सेवा करने के साथ ना सिर्फ दमोह बल्कि पूरे प्रदेश में अपना अलग स्थान बनाया था। सीतानगर के प्राचीन मंदिर और शाला में धार्मिक आयोजनों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महंत ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण की लड़ाई में भी हिस्सा लिया। महंत के निधन के बाद चारों तरफ शोक की लहर व्याप्त है।

विज्ञापन


मंत्री प्रहलाद पटेल ने जताया दुख

महंत जी के निधन पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि महंत जी की चैतन्यता के वे सदैव कायल रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वो धार्मिक गतिविधियों में जिस निष्ठा के साथ शामिल होते थे, वो देखने लायक थी। उनका हम सब को छोड़कर जाना न सिर्फ धार्मिक जगत के लिए बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक भी हुए भावुक

दमोह से कांग्रेस विधायक अजय टण्डन ने कहा कि महंत जी उनके परिवार के मार्गदर्शक थे। लंबे समय से उनका जुड़ाव रहा है और हर अच्छे बुरे वक्त में उन्होंने हमारे परिवार को आशीर्वाद दिया है। समाज के लिए उन्होंने जो भी किया है वो कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ साहित्यकार ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि उनकी सहजता, सरलता और मृदुभाषिता ने उनके व्यक्तित्व को और बड़ा बनाया है। यही वजह है कि उनके चाहने और मानने वालों की फेहरिस्त बड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed