{"_id":"6671407aab05dc4e0608fe25","slug":"madiado-ranger-was-given-a-farewell-for-transfer-by-making-him-sit-on-a-horse-like-a-groom-the-entire-village-participated-damoh-news-c-1-1-noi1223-1806114-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मडियादो रेंजर को दूल्हे की तरह घोड़े पर बैठाकर दी गई स्थानांतरण की विदाई, पूरा गांव हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मडियादो रेंजर को दूल्हे की तरह घोड़े पर बैठाकर दी गई स्थानांतरण की विदाई, पूरा गांव हुआ शामिल
Tue, 18 Jun 2024 03:46 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:46 PM IST
सार
हिरदेश हरि भार्गव मडियादो के परिक्षेत्र बनने के बाद सबसे पहले परिक्षेत्र अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे। उनका मडियादो में पांच साल का कार्यकाल रहा। इनकी पदस्थापना के बाद कार्यशैली के चलते वह लोकप्रिय रहे।
विज्ञापन
घोड़े पर बैठे रेंजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में मडियादो बफर क्षेत्र के रेंजर हिरदेश हरि भार्गव के स्थानांतरण होने पर उन्हें अनोखे तरीके से विदाई दी गई। उन्हें घोड़े पर दूल्हे की तरह बैठाकर घुमाया गया और विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में पूरा गांव शामिल हुआ।
विज्ञापन
वन विभाग कार्यालय में सोमवार शाम यह विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान भार्गव को कार्यालय से घोड़े पर बैठाकर उनके निवास तक ले जाया गया। हिरदेश हरि भार्गव मडियादो के परिक्षेत्र बनने के बाद सबसे पहले परिक्षेत्र अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे और उनका मडियादो में पांच साल का कार्यकाल रहा। इनकी पदस्थापना के बाद कार्यशैली के चलते वह लोकप्रिय रहे।
विज्ञापन
मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर एरिया बनने के यहां होने वाली अवैध कटाई, अवैध उत्खनन, वन्य जीव शिकार जैसे मामलों पर रेंजर भार्गव द्वारा रोक लगाई गई। इसके अलावा इनके नवाचार से क्षेत्र की सूरत बदली। विदाई समारोह में उपस्थित डॉक्टर रामगोपाल सोनी ने बताया कि भार्गव के द्वारा मैदान हो रहे वन क्षेत्र को घने जंगल में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
हटा जेल अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने कहा कि भार्गव के द्वारा जंगल में नवाचार और नीतियां वन क्षेत्र को बढ़ाती है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ने बताया कि रेंजर द्वारा मडियादो में वन सुरक्षा वन्यजीव सुरक्षा में इजाफा किया, जिसका नतीजा है कि अब मडियादो हरियाली और घने जंगल के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान कमलेश, अभिषेक जैन, अनमोल छिरोल्या, सुरेश मिश्रा, आत्मा सिंह सहित वन विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
