{"_id":"664b1a1bf716faadb400dc3b","slug":"land-dispute-took-a-bloody-turn-weapons-were-fired-fiercely-between-the-two-parties-police-registered-a-case-and-started-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-1715985-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले हथियार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले हथियार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Mon, 20 May 2024 03:30 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:30 PM IST
सार
एक पक्ष में घायल माता-पिता और पुत्र को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया। दूसरे पक्ष के घायल का इलाज नोहटा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
विज्ञापन
घायलों के बयान लेते चौकी प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में नोहटा थाना क्षेत्र के परस्वाहा गांव में सोमवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ियां और लाठियों से हमला कर एक दूसरे को घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल लाया गया और पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक पक्ष में घायल माता-पिता और पुत्र को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया तो दूसरे पक्ष के घायल का इलाज नोहटा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जानकारी मिलते ही बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष में घायल हल्की बहू 35 पति शिवशंकर 40 और बेटे अर्जुन यादव 23 निवासी परस्वाहा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर श्याम सुंदर यादव के परिवार के लोगों ने उन पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया है। घायल हो जाने पर उन्हें इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में लाया गया है। वहीं, नोहटा अस्पताल में इलाजरत श्याम सुंदर और हरिशंकर यादव ने बताया कि शिवशंकर यादव के परिवार ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया।
विज्ञापन
