फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Kidnapped minor by asking to feed Bhandara, now paralyzed father is wandering for daughter

Damoh News: भंडारा खिलाने की बात कहकर नाबालिग का किया अपहरण, अब बेटी के लिए भटक रहा है लकवाग्रस्त पिता

Wed, 09 Aug 2023 05:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 09 Aug 2023 05:46 PM IST
सार

दमोह एसपी को एक लकवाग्रस्त पिता ने गुहार लगाई है कि उसकी नाबालिग बेटी की तलाश की जाए। उसका आरोप है कि भंडारा खिलाने की बात कहकर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया। 
 

विज्ञापन
Kidnapped minor by asking to feed Bhandara, now paralyzed father is wandering for daughter
दमोह में बच्ची के लिए भटक रहा है लकवाग्रस्त पिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना के सिमरिया गांव से मथुरा जाने के लिए एक बीमार पिता अपनी चार साल की बेटी के साथ निकला था। दमोह पहुंचने पर अस्पताल चौराहे के पास से उसकी मासूम बेटी लापता हो गई। बीमार पिता का कहना है कि बेटी का अपहरण हो गया है। बेटी के गायब होते ही पिता कोतवाली पुलिस में शिकायत करने पहुंचा। पुलिस ने उसे भगा दिया। इसके बाद एक वकील की मदद से वह एसपी ऑफिस अपनी शिकायत लेकर पहुंचा।

विज्ञापन


पन्ना ने सिमरिया गांव निवासी पूरन लाल रजक एक दुर्घटना ने अपनी पत्नी, बेटा और बेटी को खो चुका है। खुद लकवाग्रस्त है। पूरन अपनी चार साल की बेटी परमी को मथुरा ले जा रहा था। दमोह में उसकी बेटी लापता हो गई। लकवा पीडित पूरन ने बड़ी मुश्किल से बात की और बताया कि अस्पताल चौराहे पर एक महिला और पुरुष आए जो गुलाबी और पीले रंग के कपड़े पहने थे। जय गुरुदेव के नारे लगा रहे थे। मेरी बेटी को अपने साथ भंडारा खिलाने ले गए और मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद से उसकी बेटी नहीं मिली।
विज्ञापन

 
अधिवक्ता राजेश कुमार ने बताया पूरनलाल को पत्नी, बेटी और बेटे की मौत से लकवा लग गया है। वह अपनी बेटी को लेकर मथुरा जा रहा था, अस्पताल चौराहे के पास से उसकी बेटी का दो लोगों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो रही। कोई व्यक्ति इस बीमार पिता को उनके पास लेकर आया था उन्होंने एसपी को आवेदन देकर बेटी की खोज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed