फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   In Tendukheda, Damoh, a woman mistook the wedding procession bus for a passenger bus

Damoh News: गफलत में महिला ने बरात की बस में रख दिया सामान, अब पुलिस तलाश रही बस को

Sat, 20 Apr 2024 01:34 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

दमोह के तेंदूखेड़ा में एक महिला ने गफलत में अपना बैग गंवा दिया। उसने यात्री बस समझकर अपना बैग बस में रखा और दूसरा बैग रखने ही वाली थी कि बस आगे बढ़ गई। पता चला कि वह तो बरात की बस थी। अब महिला की शिकायत पर पुलिस उस बस को तलाश रही है।  

विज्ञापन
In Tendukheda, Damoh, a woman mistook the wedding procession bus for a passenger bus
पीड़ित महिला रेखा रैकवार

विस्तार

दमोह के तेंदूखेड़ा में एक महिला से यात्री बस को लेकर गफलत हो गई और उसने यात्री बस समझकर अपना बैग बरातियों से भरी बस में रख दिया। दूसरा बैग उठाने वह नीचे उतरी तो चालक बस लेकर भाग गया। अब महिला ने बैग वापस दिलाने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


 जबलपुर जाने के लिए रेखा रैकवार तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पहुंची। स्टैंड पर आकर एक रुकी बस को महिला ने जबलपुर जा रही यात्री बस समझा। अपना कपड़ों व अन्य सामग्री से भरा बैग बस में रख दिया। दूसरा बैग उठाने के लिए नीचे उतरी तभी बस आगे बढ़ गई और बिना रुके चली गई। महिला ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि जिस बस पर बैग रखा है, वह इस मार्ग की नहीं है। बस बरात लेकर जा रही थी, जो अब चली गई है। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। दोनों ने तेंदूखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला के पति संजय रैकवार तेंदूखेड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुबह जबलपुर जाने के लिए घर से दो बैग लेकर बस स्टैंड गई थी। तभी एक बस आकर स्टैंड पर रुकी। पत्नी ने समझा कि यह बस जबलपुर जाएगी। उन्होंने अपना एक बैग बस में रख दिया। दूसरा बैग जमीन पर रखा था, जिसे उठा ही रही थी तभी बस चली गई। कहां की बस है, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। जल्दबाजी में महिला ने बस का नंबर भी नहीं देखा। न यह देख पाई कि जिस बस में उन्होंने बैग रखा है वह किस कम्पनी की है। पुलिस ने महिला का आवेदन ले लिया है। अब बस की खोज करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed