{"_id":"662f79951418c2785f0f1d8e","slug":"in-damoh-when-the-pots-were-not-sold-at-low-rates-the-accused-beat-the-couple-with-sticks-damoh-news-c-1-1-noi1223-1645101-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कम रेट पर मटके नहीं बेचे तो आरोपियों ने दंपती के साथ की मारपीट, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कम रेट पर मटके नहीं बेचे तो आरोपियों ने दंपती के साथ की मारपीट, मामले की जांच शुरू
Mon, 29 Apr 2024 04:34 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:34 PM IST
सार
दमोह जिले में कम रेट पर मटके नहीं बेचने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मटका विक्रेता दंपती के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत दंपती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत किल्लाई नाका के समीप मटके बेचने वाले दंपती के साथ सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने कम रेट पर मटके न बेचने पर लाठी, डंडों से मारपीट कर दी और भाग निकले। दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, किल्लाई नाका बैंक चौराहा के समीप जबलपुर नाका निवासी हरिशंकर पिता बाबूलाल चक्रवर्ती (37) अपनी पत्नी के साथ गर्मी के दिनों में मटके बेचने का काम करता है। घायल की पत्नी ने बताया, सोमवार दोपहर तीन से चार लोग मटके खरीदने आए तो उन्होंने मटके की कीमत बता दी। वे लोग कम रेट पर मटके देने के लिए कहने लगे, जिससे हम लोगों ने मना कर दिया तो वह लोग विवाद करने लगे और वहां से चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वह डंडों के साथ पहुंचे और पति-पत्नी पर हमला कर भाग निकले। दोनों दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और उसके बाद घायलों के बयान दर्ज किए। पति को कमर और पसली में गंभीर चोट आने पर हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
