फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   If electricity bill is not paid, electricity of 80 government schools will be cut off

Damoh News: बिजली बिल नहीं भरा तो 80 सरकारी स्कूलों की बिजली कट, मार्च क्लोजिंग के चलते हुई बड़ी कार्रवाई

Sat, 23 Mar 2024 10:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 10:43 AM IST
सार

Damoh News: जिले के पथरिया ब्लॉक के करीब 80 से अधिक सरकारी स्कूलों की बिजली काट दी गई है। मार्च महीने की क्लोजिंग के चलते यह कार्रवाई बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। कारण है इन स्कूलों के द्वारा बकाया बिल जमा नहीं कराया गया। इस मामले में शिक्षा विभाग अपनी सफाई और समस्या बता रहे हैं तो वहीं बिजली कंपनी के अधिकारी भी अपनी मजबूरी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता बयां कर रहे है। 

विज्ञापन
If electricity bill is not paid, electricity of 80 government schools will be cut off
बिजली बिल नहीं भरा तो 80 सरकारी स्कूलों की बिजली कट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च का महीना चल रहा है और बिजली कंपनी को भी बकाया बिल की राशि वसूलने के लिए टारगेट दिया गया है। जिसके चलते दमोह के 80 सरकारी स्कूलों में यह कार्रवाई की गई है। सरकारी स्कूलों की बिजली कट होने के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरके खरे से संपर्क किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उनके कार्यालय के मुख्य लिपिक एमके शांडिल्य से बात की। उन्होंने बताया कि चार बिल ट्रेजरी में भुगतान के लिए भेज दिए हैं, बाकी बंटन ना मिलने के कारण बिल जमा नहीं हो पा रहे। क्योंकि बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिए हैं, इसलिए एसडीएम को भी पत्र लिखकर जानकारी दी जा रही है। लिपिक ने बताया कि उनके कार्यालय का भी कनेक्शन बिजली कंपनी के द्वारा काट दिया गया है।

विज्ञापन


बीईओ के द्वारा कोई सहयोग नहीं
इसके बाद बिजली कंपनी के जेई सुनील पांडे से बात की। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े छह लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। बिल जमा करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हमारे कर्मचारियों ने कई बार संपर्क किया, उन्हें बिल भिजवाए गए, लेकिन बीईओ के द्वारा कोई सहयोग नहीं दिया गया और वो टाला मटोली करते रहे। उन्हें यह भी बताया गया कि मार्च क्लोजिंग का समय चल रहा है, इसलिए बिलों का भुगतान करना आवश्यक होगा, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दो दिन पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग थी, जहां से उन्हें निर्देश दिए गए कि जिन स्कूलों का बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काट दिया जाए और इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed