फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Fire broke out in 108 ambulance bringing a pregnant woman to the district hospital

Damoh News: गर्भवती को अस्पताल लेकर जा रही 108 एंबुलेंस में लगी आग, दर्द से कराह रही महिला ऐसे भेजा अस्पताल

Wed, 08 May 2024 08:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 08:10 PM IST
सार

गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लेकर जा रही 108 एंबुलेंस में आग लग गई। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल महिला को एंबुलेंस से नीचे उतारा, जिससे कोई बड़ी घटना टल गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in 108 ambulance bringing a pregnant woman to the district hospital
फायर बिग्रेड से बुझाई जा रही आग

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा में प्रेमपुरा के नजदीक बुधवार दोपहर गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लेकर जा रही 108 एंबुलेंस में आग लग गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए गर्भवती महिला और उसके परिवार के लोगों को नीचे उतारा और फायर ब्रिगेड व अधिकारियों को जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हटा के रामगोपालजी वार्ड की रहने वाली गर्भवती महिला महक पति वीरेंद्र व्यास को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से दमोह जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में प्रेमपुरा के पास 108 एंबुलेंस में आग भड़क गई। पायलट ने एंबुलेंस को रोका और अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर बीएमओ उमाशंकर पटेल समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया। वहीं, दर्द से करा रही गर्भवती महिला को दूसरी एंबुलेंस से से जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed