{"_id":"657c1f6e1ad4773c460196e6","slug":"family-members-did-not-find-vehicle-for-dead-body-in-hata-civil-hospital-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, हटा सिविल अस्पताल से हाथ ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, हटा सिविल अस्पताल से हाथ ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन
Fri, 15 Dec 2023 03:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 15 Dec 2023 03:13 PM IST
सार
हटा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पहुंचाने के लिए शव वाहन तक उपलब्ध नहीं हैं। परिजन हाथ ठेले में शव को घर लेकर गए।
विज्ञापन
शव ठेले पर ले जाते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शासन के स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने के काफी दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में ऐसा ही मामला सामने आया, जब शव ले जाने शव वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया और परिजन हाथ ठेले पर शव ले जाने मजबूर हुए। इस मामले में बीएमओ बोले अस्पताल में शव वाहन नहीं हैं। साथ ही परिजनों ने वाहन के बारे में बोला भी नहीं था।
विज्ञापन
हटा थाना अंतर्गत धनुष धारी मंदिर के पास गुरुवार को चंडीजी वार्ड निवासी कमलेश पिता मोहन अहिरवार का शव मिला था। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिया। वहां शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव वाहन न होने की स्थिति में परिजन शव को हाथ ठेले से अपने घर ले गए। इस घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के भाई ने बताया कि एक खेत में कुएं के पास मेरे भाई का शव नग्न अवस्था में मिला है। हमें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में बीएमओ डॉ. अमन श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल में शव वाहन नहीं है और न ही परिजनों ने शव को घर ले जाने के लिए वाहन की समस्या के बारे में बताया।
विज्ञापन
यदि परिजन यह बात बताते तो जरूर व्यवस्था की जाती। शव वाहन के लिए प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है। इस संबंध में टीआई मनीष मिश्रा का कहना है कि एक शव मिला है, मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
