फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Driver attacked passenger coming from Mumbai with iron rod at Damoh bus stand

Damoh News: मुंबई से आए यात्री के साथ दमोह बस स्टैंड पर चालक ने लोहे की रॉड से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Thu, 23 May 2024 11:08 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
Driver attacked passenger coming from Mumbai with iron rod at Damoh bus stand
घायल मान सिंह
दमोह बस स्टैंड पर बुधवार की रात मुंबई से आए एक यात्री के साथ बस चालक और उसके साथियों ने लोहे की रॉड से मारपीट कर दी और यात्री का सिर फोड़ दिया। घायल को उसका भाई गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया, जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


जबेरा थाना के माला बमोरी गांव निवासी मानसिंह लोधी (32) के साथ बुधवार की रात बस स्टैंड पर यह मारपीट की गई है। घायल मानसिंह ने बताया कि वह मुंबई में रहता है और बुधवार को बस से वह दमोह पहुंचा था। दमोह बस स्टैंड पर उतरने के दौरान उसका मामूली बात को लेकर बस चालक से विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि बस के चालक ने लोहे का लीवर उठाकर उसके सिर में मार दिया। उसके साथ उसका भाई भी मौजूद था, जिसने बीच बचाव किया। इसके बाद बस चालक वहां से चला गया और भाई इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर आया है। घायल के सिर में काफी गंभीर चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घायल मान सिंह ने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानता, लेकिन सामने आएगा तो पहचान लेगा। मामले में पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed