{"_id":"6600415cefe9c802af0f6ae7","slug":"dispute-over-seat-in-rajyarani-express-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: राज्यरानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, भोपाल से दमोह आ रही थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: राज्यरानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, भोपाल से दमोह आ रही थी ट्रेन
Sun, 24 Mar 2024 08:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:36 PM IST
सार
दमोह की लाइफ लाइन कही जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस की रिजर्वेशन बोगी में रविवार शाम दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर हुए विवाद में जमकर लात घूसे चले।
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह की लाइफ लाइन कही जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस की रिजर्वेशन बोगी में रविवार शाम दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर हुए विवाद में जमकर लात घूसे चले। जिसके बाद बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच बचाव किया और समझाइश देकर मामला शांत कराया। चलती ट्रेन में यह विवाद हुआ है और लोगों की समझाइश पर मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। जिस बोगी में यह विवाद हुआ, उसमें दमोह की ओर आने वाले यात्री सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
मामला हुआ शांत
बताया गया है कि शाम करीब पांच बजे राज्यरानी एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन से दमोह की ओर रवाना हुई थी। विदिशा आने के पहले रिजर्वेशन बोगी डी 6 में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई और उसके बाद लात, घूंसे चलने लगे। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बीच बचाव किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
