फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: The body of a youth who was swept away in the river was found 25 km away after 48 hours

Damoh News: नदी में बहे युवक का 25 किलोमीटर दूर मिला शव, 48 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने किया बरामद

Tue, 16 Jul 2024 04:39 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चालू किया, लेकिन नदी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने पुनः सर्च अभियान शुरू किया और युवक का शव घटनास्थल से 25 किमी दूर हिनौता घाट असलाना के समीप मिला। 

विज्ञापन
Damoh News: The body of a youth who was swept away in the river was found 25 km away after 48 hours
शव को नदी से निकाला गया बाहर

विस्तार

पथरिया जिले के बेलखेड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय युवक रविवार को नहाते समय सुनार नदी में बह गया था। युवक का शव मंगलवार को घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर असलाना गांव के समीप एसडीआरएफ की टीम में बरामद किया है। शव को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पथरिया थाना के बेलखेड़ी गांव निवासी कुंजी लाल पिता बलराम अहीरवाल रविवार दोपहर अपने साथियों के साथ सुनार नदी में नहाने गया था। यहां नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने परिजनों को सूचना दी और एसडीआरएफ को सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल एसडीआरएफ टीम ने पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण कारण सर्च अभियान बंद करना पड़ा। सोमवार सुबह से दोबारा सर्च अभियान चालू किया गया, लेकिन नदी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार को एसडीआरएफ टीम ने पुनः सर्च अभियान शुरू किया। युवक का शव घटनास्थल से 25 किमी दूर हिनौता घाट असलाना के समीप मिला। जिसे नदी से बाहर निकाला गया और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस कार्रवाई में एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे, दिलीप तिवारी, राहुल शर्मा, विनोद पांचाल, रामकरण, जय पटेल, अर्जुन सिंह, रोहित, हरेंद्र सहदेव पाल की प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed