फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh When the brakes failed, the container driver turned the container towards the house

Damoh News: कंटेनर के ब्रेक फेल, यात्री बस से टक्कर बचाने के लिए ड्राइवर ने कच्चे मकान की ओर मोड़ दिया

Thu, 03 Oct 2024 01:33 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:33 PM IST
सार

बिलासपुर से सागर जा रहे एक कंटेनर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। सामने से यात्री बस आ रही थी। उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कंटेनर को सड़क किनारे बने कच्चे मकान की ओर मोड दिया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।  

विज्ञापन
damoh When the brakes failed, the container driver turned the container towards the house
घर में घुसा कंटेनर

विस्तार

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब 27 मील के समीप एक कंटेनर चालक की सूझबूझ से यात्री बस में बैठे यात्रियों की जान बच गई। कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए थे, लेकिन चालक ने स्थिति को संभालते हुए यात्री बस को टक्कर से बचाने के लिए कंटेनर को मुख्य मार्ग से हटाकर एक कच्चे मकान की ओर मोड़ दिया और फिर काबू पा लिया। इस घटना में मकान को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


कंटेनर चालक ने बताया कि वह बिलासपुर से सागर जा रहा था। जैसे ही उसका कंटेनर 27 मील से तेंदूखेड़ा की ओर आया, उतार पर कंटेनर के ब्रेक अचानक फेल हो गए। सामने एक यात्री बस खड़ी थी, और जब उसने ब्रेक लगाए, तो वे काम नहीं कर रहे थे। इसलिए चालक ने बस को टक्कर से बचाने के लिए कंटेनर को सड़क छोड़कर खाई में उतार दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


नरगवा निवासी वकील लोधी ने बताया कि कंटेनर चालक की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि चालक ने कंटेनर को नीचे नहीं उतारा होता, तो वह सीधा बस से टकरा जाता। राजकुमार लोधी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्री बस से लोग उतर रहे थे, और कंटेनर के अचानक ब्रेक फेल हो जाने के बावजूद चालक ने खुद की जान की परवाह किए बिना खाई में ट्रक को उतार दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। कंटेनर चालक ने जिस घर के सामने वाहन मोड़ा था, उसमें कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से वे सभी सुरक्षित हैं और मकान को भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed