{"_id":"669508d9b3172d9e090acb41","slug":"damohs-female-laborer-dies-due-to-falling-down-stairs-in-up-police-conducted-post-mortem-in-damoh-as-the-case-was-suspicious-damoh-news-c-1-1-noi1223-1893533-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह की महिला मजदूर की यूपी में सीढ़ी गिरने से मौत, मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह की महिला मजदूर की यूपी में सीढ़ी गिरने से मौत, मामला संदिग्ध
Tue, 16 Jul 2024 06:08 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:08 PM IST
सार
दमोह की एक महिला मजदूर की उत्तर प्रदेश में सीढ़ी गिरने से मौत हो गई। मामला संदिग्ध नजर आ रहा था तो पुलिस ने दमोह में महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम करवाया।
विज्ञापन
पंचनामा कार्यवाई करती पुलिस
विस्तार
दमोह जिले के देहात थाना के भगवा गांव निवासी एक महिला मजदूर की यूपी के बिसरख थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ठेकेदार ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को दमोह रवाना कर दिया। सोमवार को शव पहुंचते ही पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी ने बताया कि जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नरसिंहगढ़ चौकी के समीप ग्राम भगवा निवासी सोहन अहिरवार की 23 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी लक्ष्मी अहिरवार मजदूरी करने परिजनों के साथ केल्टेस कम्पनी सेक्टर-16 बी (ग्रेटर नोएडा) थाना बिसरख, जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) गई हुई थी। रविवार को बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिरने के कारण महिला की मौत हो गई थी। मजदूरी दिलाने वाले पप्पू नाम के ठेकेदार ने मृतिका नवविवाहिता का शव परिजनों के साथ बिना पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराए ग्राम भगवा भेज दिया था। सोमवार सुबह 10 बजे शव भगवा गांव पहुंचते ही 100 डायल पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो नरसिंहगढ़ चौकी को सूचित किया गया। तत्काल आरक्षक कुलदीप और पायलट आकाश घर पहुंचे और परिजनों के साथ शव को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी ने तहसीलदार एमपी उदेनिया और ट्रेनिंग नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। शव को परिजनों को सौंपा गया। मर्ग कायम कर डायरी यूपी भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
