फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh's Bhurkheda village, husband tried to cut off wife's leg with an ax over a minor dispute

Damoh News: दमोह के भूरखेड़ा गांव में मामूली विवाद पर पति ने कुल्हाड़ी से काटना चाहा पत्नी का पैर, हालत गंभीर

Wed, 17 Apr 2024 09:02 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2024 09:02 PM IST
सार

दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के भूरखेड़ा गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी का पैर कुल्हाड़ी से काटने का प्रयास किया। मामूली विवाद पर पति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि हर कोई हैरान है। कुल्हाड़ी के हमले से घायल पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Damoh's Bhurkheda village, husband tried to cut off wife's leg with an ax over a minor dispute
अस्पताल में इलाजरत पत्नी

विस्तार

दमोह के भूरखेड़ा गांव में एक बेरहम पति ने मामलूी विवाद पर अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी हमला कर उसका पैर काटना चाहा। ऐनवक्त पर पड़ोसी आ गए और घायल पत्नी को अस्पताल भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पति-पत्नी का संबंध तो सात जन्मों का होता है, लेकिन दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के भूरखेड़ा गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी का पैर कुल्हाड़ी से काटने का प्रयास किया। मामूली विवाद पर पति ने इतना बड़ा कदम उठा लिया कि हर कोई हैरान है। कुल्हाड़ी के हमले से घायल पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भूरखेड़ा गांव निवासी द्रोपदीबाई आदिवासी पर उसके ही पति धनीराम आदिवासी ने बुधवार सुबह कुल्हाड़ी से हमला कर पैर काटने की कोशिश की। हमले में महिला के पैर में गहरा घाव हो गया। पहले इलाज के लिए मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल हटा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मड़ियादो थाना पुलिस को भी दी गई है। घायल महिला के ससुर ने बताया कि बेटे और बहू में मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उन्हें जानकारी मिली तो वे दोनों को समझाने पहुंचे और मामला शांत कराया। बुधवार सुबह बेटे ने बहू द्रोपदीबाई के पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चींख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बहू को बचाया। इस संबंध में मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया कि आरोपी पति पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed