{"_id":"66c1deb718c982dfbc0df60d","slug":"damoh-youth-dies-due-to-bullet-fired-from-licensed-gun-police-engaged-in-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2007811-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: लाइसेंसी बंदूक से चली गोली युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: लाइसेंसी बंदूक से चली गोली युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sun, 18 Aug 2024 06:01 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 06:01 PM IST
सार
MP: दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के रामगोपाल जी वार्ड निवासी एक युवक की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई। घायल के सीने में गोली लगी थी, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक अजय
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के रामगोपाल जी वार्ड निवासी एक युवक की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई। घायल के सीने में गोली लगी थी, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण अज्ञात है। हटा एसडीओपी व टी आई अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। अभी यह स्पष्ट नहीं है की युवक ने आत्महत्या की है या धोखे से गोली चली है।
जानकारी से अनुसार अजय सिंह पिता प्रहलाद राजपूत 21 को रविवार की दोपहर अपने ही घर में व लाइसेंसी बन्दूक से सीने में गोली लगी। घायल को परिजन तत्काल इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन, हटा थाना टीआई मनीष कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मृतक का कमरा सील कर आगे की जांच शुरू की है।
परिजनों के अनुसार उन्हें भी पता नही बेटे को गोली कैसे लगी। वहीं हटा पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। हटा टीआई मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच चल रही है। उसके बाद ही कुछ बता पाएंगे। पुलिस मृतक के मोबाइल की जांच भी कर रही है।