फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Young man lying on the track under the influence of alcohol, when the train came, his leg got cut off

Damoh News: शराब के नशे में पटरी पर लेटा युवक ट्रेन आई तो पैर कटकर अलग हुआ, जबलपुर रेफर

Sun, 13 Oct 2024 09:29 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 13 Oct 2024 09:29 AM IST
सार

युवक पहले प्रतिमा विसर्जन के लिए फुटेरा तालाब पहुंचा था। तालाब पर प्रतिमा पहुंचने के बाद वह वापस फाटक पर आ गया और नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इधर पुलिस ने फुटेरा फाटक पर भी ड्यूटी प्वाइंट बनाया था।

विज्ञापन
Damoh Young man lying on the track under the influence of alcohol, when the train came, his leg got cut off
ट्रेन आने के पहले पटरी पर लेटा युवक

विस्तार

दमोह शहर के फुटेरा रेलवे फाटक पर प्रतिमा विसर्जन करने के लिए आया एक युवक शनिवार रात शराब के नशे में पटरी पर लेट गया। काफी देर तक किसी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया, हालांकि यह फोटो जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसी बीच दमोह से कटनी की ओर जाने वाली ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। जिसमें उसका बायां पैर कटकर अलग हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि फाटक पर पुलिस का अमला तैनात किया था, लेकिन उनकी नजर भी युवक पर नहीं पड़ी। युवक के पटरी पर लेटने वाला फोटो वायरल हो रहा है। बाद में युवक हादसे का शिकार हो गया तो उसे फाटक से अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंच पाईं। रास्ते में  चल समारोह निकलने के चलते रास्ता नहीं मिला। बाद में दूसरे रास्ते से युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। युवक का बायां पैर कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन


वह शराब के नशे में था। अस्पताल पहुंचने पर परिजनो ने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान सीता बावरी निवासी दीपक अहिरवार पिता लालू अहिरवार के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने आनन-फानन में इलाज किया, लेकिन इस बीच उसके पैर का टुकड़ा ऑटो में ही रखा रहा। बाद में अटेंडर ने उठाकर उसे परिजन के सुपुर्द किया। बताया जाता है कि युवक पहले प्रतिमा विसर्जन के लिए फुटेरा तालाब पहुंचा था। तालाब पर प्रतिमा पहुंचने के बाद वह वापस फाटक पर आ गया और नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया। इधर पुलिस ने फुटेरा फाटक पर भी ड्यूटी प्वाइंट बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed