फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh woman murdered at son's home , police registers case

Damoh News: 24 घंटे पहले बेटे के घर पहुंची महिला का शव मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Mar 2024 12:21 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
दमोह। दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के हथनी पिपरिया गांव निवासी वृद्ध महिला रतिया अहिरवार का शव शुक्रवार सुबह बेटे के खेत में बने कच्चे मकान में मिला। सिर में गंभीर चोट के अलावा शरीर पर भी चोटें हैं। हत्या की आशंका जताते हुए छोटे बेटे को आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दमोह भेजा है। मर्ग कायम कर बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मौत गुरुवार रात को हुई है। पुलिस को सूचना शुक्रवार सुबह दस बजे मिली। हथनी पिपरिया निवासी रतिया बाई, 65 वर्ष, अपने बड़े बेटे के साथ रहती थी। गुरुवार को छोटा बेटा मोहन अहिरवार मां को अपने घर लेकर आया। बड़े भाई ने बताया कि उसकी मां 15 दिन से उसके पास थी। बिलकुल ठीक थी। गुरुवार को छोटा भाई अपने साथ ले गया और उनकी हत्या कर दी। सुबह छह बजे बेटे ने बताया कि दादी कुछ बोल नहीं रहीं तो छोटे भाई के साथ उन्हें दमोह ले गए। उसने बताया कि मां सुबह गिर गई थी। उसके बाद गांव वापस आ गए। मां को छोटे भाई ने ही मारा है। वह शराब का आदी था। भतीजी ने भी अपने चाचा पर दादी की हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि चाचा शराब पीते थे। दादी को मारने की बात कहते थे।
विज्ञापन

पहली नजर में सिर में गंभीर घाव का निशान मिला है। इससे लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से हमला हुआ है। पुलिस का कहना है कि अभी मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed