फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh While digging, the iron rod touched the high tension line, one youth died

Damoh News: हाथबोर करते समय हाईटेंशन लाइन में टच हो गई लोहे की रॉड, एक युवक की मौत-दो मजदूर गंभीर घायल

Sun, 19 Jan 2025 04:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 04:37 PM IST
सार

दमोह के खोजाखेड़ी गांव में हाथबोर करते समय लोहे की रॉड हाई टेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Damoh While digging, the iron rod touched the high tension line, one youth died
जिला अस्पताल में मौजूद परिजन

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के खोजाखेड़ी गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में हाथबोर करते समय लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब मजदूर मनोज पटेल, पिटल रजक और मनोहर पटेल मनोज पटेल के खेत में हाथबोर का काम कर रहे थे। पिटल रजक ने बताया कि बोर से लोहे की रॉड निकालते समय यह ध्यान नहीं रहा कि ऊपर से बिजली की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। रॉड अचानक बिजली की लाइन से टच हो गई, जिससे तीनों मजदूरों को करंट लग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज पिता मरू पटेल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल मजदूर, पिटल रजक और मनोहर पटेल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी चूक और सुरक्षा की अनदेखी
इस हादसे में बड़ी चूक यह रही कि हाई टेंशन लाइन के पास काम करते समय मजदूरों ने बिजली के खतरों को नजरअंदाज किया। हाई टेंशन लाइन लोहे जैसी धातु को आसानी से आकर्षित कर सकती है। यदि सुरक्षा का ध्यान रखा गया होता, तो यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed