{"_id":"66af0bd172ea0b882708596c","slug":"damoh-underbridge-filled-with-water-poisonous-snakes-camped-there-bike-rider-bitten-drivers-hesitant-in-getting-out-damoh-news-c-1-1-noi1223-1961643-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: अंडरब्रिज में भरा पानी में सांपों ने डाला डेरा, एक बाइक चालक को डसा, निकलने में डर रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: अंडरब्रिज में भरा पानी में सांपों ने डाला डेरा, एक बाइक चालक को डसा, निकलने में डर रहे राहगीर
Sun, 04 Aug 2024 02:15 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:15 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा नाली की सफाई नहीं कराए जाने के कारण बारिश में अंडरब्रिज में पानी भर रहा है। जिससे विषैले सांपों ने अपना डेरा बना लिया है, जो अंडरब्रिज से पैदल निकलने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
अंडर ब्रिज के ऊपर बैठा सांप
विस्तार
दमोह कटनी रेल मार्ग के घटेरा रेलवे स्टेशन के समीप बने अंडरब्रिज में तीन फीट पानी भरने के साथ ही जहरीले सांपों ने डेरा बना लिया है। जिससे बाइक सवार अंडरब्रिज को पार करने में कतरा रहे हैं और पैदल राहगीर रेलवे लाइन को पार कर निकल रहे हैं। इस दौरान भी रेलवे पटरी पर सांप दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि शनिवार को एक बाइक सवार को सांप ने डस लिया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।
कुछ वर्षों पहले रेलवे विभाग ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरब्रिज का निर्माण कराया था। लेकिन, अंडरब्रिज निर्माण के बाद से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत बना है। कुछ दिनों पहले तक अंडरब्रिज से निकली पाइपलाइन में लीकेज के कारण यहां पानी भरने की समस्या थी। बारिश के मौसम में रेलवे विभाग के आईओडब्ल्यू विभाग द्वारा अंडरब्रिज में पानी और कीचड़ के भराव के बाद भी नाली की सफाई नहीं कराई गई, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
अंडरब्रिज में विषैले सांपों का डेरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा नाली की सफाई नहीं कराए जाने के कारण बारिश में अंडरब्रिज में पानी भर रहा है। जिससे विषैले सांपों ने अपना डेरा बना लिया है, जो अंडरब्रिज से पैदल निकलने वाले राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। ग्रामीण बिट्टू सोनी, गनेश सिंह, बुद्धू सिंह, और छोटू आदिवासी ने बताया कि अंडरब्रिज के अंदर कई विषैले सांप हैं। शनिवार की दोपहर को अंडरब्रिज से निकल रहे एक बाइक चालक को सांप ने डस लिया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन
अंडरब्रिज निर्माण में लापरवाही
कटनी - बीना रेलवे सेक्शन के घटेरा स्टेशन में अंडरब्रिज निर्माण के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। गर्मी के मौसम में पेयजल की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन को तीसरी रेल लाइन का कार्य करने वाले ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लगातार पानी लीक हो रहा है, इससे अंडरब्रिज में कीचड़ और पानी भरता रहा है। बारिश के मौसम में अंडरब्रिज के अंदर करीब तीन फीट पानी और कीचड़ भरा हुआ है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पैदल चलने वाले ग्रामीण ब्रिज के अंदर से गुजरने से कतराते हैं और मजबूरी में रेल पटरी पार करने को मजबूर हैं।
नाली की सफाई नहीं कराई गई
अंडरब्रिज के दूसरे तरफ रेलवे विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से ब्यारमा नदी की तरफ पक्की और गहरी नाली का निर्माण कराया था, जिससे बारिश का पानी अंडरब्रिज में न भरे और नाली से होते हुए बाहर निकल जाए। लेकिन, वर्तमान में नाली में उगी हरी घास और कीचड़ की सफाई नहीं कराई गई है। जिससे नाली जाम हो गई है और बारिश का पानी लगातार अंडरब्रिज में भर रहा है। आईओडब्ल्यू विभाग और रेल विभाग के अधिकारियों को घटेरा में बने इस अंडरब्रिज में पानी के भराव की समस्या की जानकारी होने के बावजूद भी इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
मामले को दिखवाता हूं
दमोह के असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर अनिल चौधरी और आईओडब्ल्यू अधिकारी भूपेंद्र कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले को दिखवाते हैं।