फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Under Mission Green, thousands of saplings planted in the barren land of Bekunthdham turned into trees

Damoh News: मिशन ग्रीन के तहत बेकुंठधाम की बंजर भूमि में लगाए हजारों पौधे बन गए पेड़, चारों ओर छाई हरियाली

Thu, 05 Sep 2024 03:55 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

मिशन ग्रीन के संयोजक सिद्धार्थ मलैया ने बताया कि अभी तक हमने शहर के अलग-अलग 80 स्थानों पर पौधरोपण किया है। अब हमारा अगला लक्ष्य शहर में दुकानों के बाहर पौधे लगाने का है। जिन दुकानों के बाहर जगह है, वहां ट्री गार्ड लगाकर बड़े पौधे रोपे जाएंगे।

विज्ञापन
Damoh Under Mission Green, thousands of saplings planted in the barren land of Bekunthdham turned into trees
बेकुंठ धाम में लगे पेड़

विस्तार

दमोह शहर के पालीटेक्निक कालेज के पीछे स्थित बैकुंठधाम अब हरियाली से सराबोर हो गया है। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के एक हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश अब पेड़ का रूप ले चुके हैं। बैकुंठधाम में स्थित श्रीरामलाल, पंचमुखी हनुमानजी, और दुर्गा देवी के मंदिर भी अब इन हरे-भरे पौधों से घिरे हुए हैं, जिससे इसका प्राकृतिक और धार्मिक वातावरण और भी आकर्षक हो गया है।

विज्ञापन


मिशन ग्रीन के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में किशुन तलैया बैकुंठधाम के पास बंजर जमीन पर पौधे लगाए गए हैं। हैदराबाद से लाए गए पांच से आठ फीट ऊंचे पौधों को वैज्ञानिक तरीके से रोपा गया है, जिससे उनकी बढ़त अच्छी हो सके। इन पौधों की देखभाल के लिए चारों ओर फेंसिंग लगाई गई है और नियमित पानी देने के लिए बोरिंग कराई गई है। मंदिर के पुजारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस साल भी यहां 110 बड़े पौधे लगाए गए हैं। हाल ही में वन विभाग ने सड़क मार्ग भी बनवाया है, जिससे सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग यहां आकर शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में पौधरोपण का विस्तार 
मिशन ग्रीन के संयोजक सिद्धार्थ मलैया ने जानकारी दी कि अब तक शहर के 80 अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया है। अगला लक्ष्य शहर की दुकानों के बाहर पौधे लगाने का है। जिन दुकानों के बाहर जगह उपलब्ध है, वहां ट्री गार्ड लगाकर बड़े पौधे रोपे जाएंगे। दुकानदारों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि ये पौधे राहगीरों को ठंडी छांव प्रदान कर सकें। वर्तमान में शहर के मुख्य बाजार में सड़कों के किनारे एक भी पेड़ नहीं हैं, जिससे धूप से बचने के लिए राहगीर दुकानों के आसपास खड़े नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed