{"_id":"670f8566c3db29c7150e748a","slug":"damoh-two-year-old-video-of-making-reel-in-cm-rise-school-goes-viral-collector-orders-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2220103-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सीएम राइज स्कूल में रील बनाने का दो साल पुराना वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सीएम राइज स्कूल में रील बनाने का दो साल पुराना वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Wed, 16 Oct 2024 03:52 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:52 PM IST
सार
सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य हेतराम अहिरवार ने बताया कि उन्होंने भी स्टाफ से इस वीडियो के बारे में जानकारी ली, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वायरल वीडियो दो वर्ष से भी ज्यादा पुराना है।
विज्ञापन
सरस्वती माता की प्रतिमा से पता चली सच्चाई
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में संचालित सीएम राइज स्कूल के गार्ड द्वारा फिल्मी गाने पर रील बनाने का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया, जो कलेक्टर तक पहुंच गया। मंगलवार शाम कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सोशल मीडिया पर इस मामले की जांच कराने की जानकारी दी। बुधवार को तेंदूखेड़ा में चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ऐसा कौन सा वीडियो है, जिसे लेकर कलेक्टर ने जांच कराने की बात कही है।
जानकारी लेने पर पता चला कि कलेक्टर के पास एक वीडियो पहुंचा है, जिसे वर्तमान का बताया जा रहा है। उस वीडियो में एक युवक स्कूल के अंदर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे अश्लील बताया जा रहा है। वह युवक सीएम राइज स्कूल में गार्ड के रूप में कार्यरत है। इसके बाद कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राचार्य बोले- दो वर्ष पुराना है वीडियो
सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य हेतराम अहिरवार ने बताया कि उन्होंने भी स्टाफ से इस वीडियो के बारे में जानकारी ली, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी। बुधवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएम राइज स्कूल का एक गार्ड नाचते हुए दिख रहा है। जब उससे जानकारी ली गई, तो उसने बताया कि यह वीडियो वर्तमान का नहीं, बल्कि दो वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। उस समय प्राचार्य कुंजीलाल चौकसे थे और यह वीडियो अवकाश के दिन बनाया गया था। सीएम राइज स्कूल के पूर्व प्राचार्य कुंजीलाल चौकसे ने बताया कि यह वीडियो दो वर्ष पहले भी उनके सामने आया था। वीडियो में दिखने वाला गार्ड चिंगु प्रजापति है, जो रील बना रहा था। उस समय उसे फटकार लगाई गई थी और उसने अपनी गलती स्वीकार की थी। इसके बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
इस तरह पता चली सच्चाई
जिस जगह का वीडियो वायरल हुआ है, वहां वर्तमान समय में एक मंदिर बना हुआ है और सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्राचार्य हेतराम ने बताया कि वायरल वीडियो दो वर्ष से अधिक पुराना है, जब उस स्थान पर मंदिर का निर्माण नहीं हुआ था। इसके बाद वहां मंदिर बनाया गया और अब कोई पर्दा नहीं है। यह वीडियो स्कूल की छवि खराब करने के उद्देश्य से दो वर्ष बाद वायरल किया गया है।