{"_id":"67852ba9ba74138d6d046331","slug":"damoh-two-died-on-the-spot-and-two-were-seriously-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-being-treated-at-the-district-hospital-damoh-news-c-1-1-noi1223-2517684-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Mon, 13 Jan 2025 09:17 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 09:17 PM IST
सार
एसआई शेष कुमार दुबे ने बताया कि तीन लोग बाइक पर सादपुर की तरफ जा रहे थे। तभी सादपुर की ओर से बटियागढ़ की ओर आ रहे दो बाइक सवारों की नीमखेड़ा गांव के पास आमने-सामने की टक्कर में रूप सिंह और गोविंद सिंह मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़े घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में बटियागढ़ थाना के सादपुर मार्ग के नीमखेड़ा गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर दो युवकों को मृत घोषित किया गया और दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घायल भी सड़क पर पड़े थे। हादसे में गोविन्द सिंह (25) निवासी शेखपुरा थाना बटियागढ़ और रूप सिंह (23) कुमरवार बटियागढ़ की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि तुलसी पिता नोने लाल (30) निवासी शेखपुरा बटियागढ़, वीरू पिता नन्हें भाई (18) शेखपुरा बटियागढ़ गम्भीर रूप से घायल होने पर प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया।
विज्ञापन
मृतक रूप सिंह दहा गांव से अपनी भाभी को छोड़कर अपने गांव वापस लौट रहा था। दूसरी ओर बटियागढ़ की तरफ से एक बाइक पर मृतक गोविन्द सिंह, घायल तुलसी और बीरू सादपुर की ओर जा रहे थे। तभी नीमखेड़ा के पास आमने-सामने की टक्कर में गोविंद और रूप सिंह की मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बटियागढ़ थाना उपनिरीक्षक शेष कुमार दुबे ने बताया कि बटियागढ़ की तरफ से तीन लोग बाइक पर सादपुर की तरफ जा रहे थे। तभी सादपुर की ओर से बटियागढ़ की ओर आ रहे दो बाइक सवारो की नीमखेड़ा गांव के पास आमने-सामने की टक्कर में रूप सिंह, गोविंद सिंह मौके पर मौत हुई है और तुलसी और बीरू गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
