फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh truck loaded with manure overturned on road passing cattle died in forest after eating manure

Damoh News: सड़क पर पलटा खाद से भरा ट्रक, गुजर रहे मवेशियों की खाद खाने से जंगल में मौत

Wed, 04 Sep 2024 04:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ ने बताया कि खाद खाने के बाद मवेशियों के शव मिले हैं। बोरियां शीघ्र हटती हैं तो पंचायत से साफ-सफाई कराई जाएगी। तेंदूखेड़ा टीआई को सूचना देकर पुलिस को भेजा गया है।

विज्ञापन
Damoh truck loaded with manure overturned on road passing cattle died in forest after eating manure
सड़क पर डली खाद की बोरियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा जबलपुर मार्ग पर नरगवां गांव में मंगलवार शाम गाय को टक्कर मारने के बाद खाद से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया था। हादसे में गाय की मौत हो गई थी और खाद भी सड़क पर फैल गया था। वहां से गुजरने वाले कुछ मवेशियों ने यह खाद खा ली, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीण जब जंगल गए तब उन्हें मवेशियों के शव पड़े मिले, जिस जगह खाद से भरा ट्रक पलटा है, वहां से प्रतिदिन गांव से मवेशी चरने के लिए जंगल जाते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रक पलटने के बाद खाद की बोरियां फटकर सड़क पर फैल गई थी। जंगल जा रहे मवेशी खाद को खाते गए। नंदराम ठाकुर ने बताया कि उसकी भैंस भी उसी मार्ग से चरने के लिए सुबह गई थी। दोपहर में उसका शव मिला। उन्होंने कुछ महीने पहले ही 80 हजार रुपये में भैंस खरीदी थी, यूरिया खाद खाने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र लोधी और सुधीप लोधी ने बताया ग्राम नरगवा में हजारों मवेशी है जो प्रतिदिन सुबह मुख्य मार्ग से होकर जंगल जाते हैं। बुधवार सुबह भी सैकड़ों की संख्या में मवेशी घर से गये। जानकारी लेने पर पता चला कि दर्जनों मवेशियों के शव तो जंगल में अलग-अलग जगह मिले हैं। लेकिन पूरी पुष्टि तब तक नहीं होगी, जब तक मवेशी घर वापस नहीं आते। क्योंकि मुख्य मार्ग पर पड़ी खाद कितने मवेशियों ने खाई है, इसकी कोई पुष्टि नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार लोधी ने बताया कि मैं तत्काल मौके पर पहुंचा था। सड़क पर पड़ी खाद हटाने की बात ट्रक चालक से कही थी। लेकिन उन्होंने अनदेखा किया। रात्रि में अधिकांश मवेशियों को पंचायत द्वारा सुरक्षित स्थान पर बंद कर दिया था, लेकिन सुबह से मवेशी चरने गये थे। एक भैंस और कुछ मवेशियों के मृत होने की जानकारी मिली है। हम लोग खाद हटवाने के प्रयास में लगे हैं।


यूरिया खाद खाने के बाद मवेशियों की हालत बिगड़ने लगी थी। जानकारी लगते ही पशु अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची और मवेशियों का उपचार किया। लेकिन कुछ मवेशियों की ज्यादा हालत खराब होने के बाद उनकी मौत हो गई। पशु चिकत्सक अधिकारी हरिकांत बिलबार ने बताया कि मुख्य मार्ग पर बिखरी खाद खाने से मवेशियों की हालत बिगड़ी थी। पशु अस्पताल की टीम पहुंची थी। मवेशियों का उपचार किया, लेकिन कुछ मवेशियों की मौत हो गई। क्योंकि खाद का जहर मवेशी के पेट के अंदर ज्यादा मात्रा में फ़ैल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed