फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Truck and auto collide, two including bhajan singer killed, seven injured, Collector, SP reach the spot

Damoh: बेलगाम ट्रक ने भजन कर लौट रही मंडली को रौंदा, गायिका सहित दो की मौत, सात घायलों में दो की हालत गंभीर

Thu, 10 Oct 2024 08:39 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 08:39 AM IST
सार

ट्रक चालक ने भजन मंडली को लेकर आ रहे ऑटो को कुचल दिया। इसमें भजन गायिका सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Damoh Truck and auto collide, two including bhajan singer killed, seven injured, Collector, SP reach the spot
एंबुलेंस से लाए गए घायल

विस्तार

दमोह-छतरपुर मार्ग पर बटियागढ़ के समीप चैनपुरा गांव के पास बुधवार रात एक ट्रक चालक ने भजन मंडली को लेकर आ रहे ऑटो को कुचल दिया। इसमें भजन गायिका सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और पांच लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे दमोह एसडीएम आरएल बागरी ने बताया कि दो की हालत होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। उसके लिए जबलपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। पुलिस का फॉलो वाहन साथ भेजा गया है। बाकी लोगों का इलाज जहां चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे में घायल बटियागड़ थाना के बछिया खिरिया गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम सभी लोग ऑटो में सवार होकर दमोह शहर के राय चौराहे पर देवी पंडाल में भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए आ रहे थे। रास्ते में चैनपुरा के पास दमोह की ओर से जा रहे एक ट्रक चालक ने ऑटो को कुचल दिया, जिससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे में भजन मंडली में शामिल मलवारी हिनौता निवासी पुष्पेंद्र सिंह और बक्सवाहा निवासी भजन गायिका देवकी बाई पति दयाराम कुशवाहा की मौत हो गई है। इसके अलावा घायलों में दिलीप लोधी निवासी मलबारी, जब्बार खान निवासी बसिया, अच्छेलाल ठाकुर निवासी शेखपुरा, अभिनाषी पाठक निवासी किसनपुरा, ऑटो चालक दुर्गेश, शरीफ खान बटियागढ़, बीरेंद्र लोधी निवासी मलबारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन के अंदर दूसरा हादसा
बता दें कि बीते 20 दिनों में इस तरह का यह दूसरा हादसा है। इसके पहले बांदकपुर मार्ग पर एक शराबी ट्रक चालक ने ऑटो सवार 10 लोगों को इसी तरह कुचल दिया था, जिसमें से नौ लोगों की मौत हो गई थी और एक घायल का इलाज चल रहा है। बुधवार रात फिर एक हादसे ने दो लोगों की जान ले ली है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed