फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh The poor-quality truck overturned and broke into three parts, the accident occurred due to brake failure

Damoh News: घाट उतर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा और तीन हिस्सों में बटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 03 Oct 2024 07:14 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 07:14 PM IST
सार

ट्रक दमोह से तेंदूखेड़ा होकर जबलपुर की ओर जा रहा था। घटिया चढ़ने के बाद जैसे ही जबलपुर जिले की सीमा में ट्रक घटिया उतर रहा था उसी समय उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने ट्रक काबू करने ब्रेक लगाए, लेकिन ब्रेक नहीं लगे और ट्रक बेकाबू हो गया।

विज्ञापन
Damoh The poor-quality truck overturned and broke into three parts, the accident occurred due to brake failure
तीन हिस्सों में बटा ट्रक

विस्तार

दमोह और जबलपुर जिले की सीमा पर पाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घटिया पर एक ट्रक ब्रेक फेल होने से पलटा है, जो तीन हिस्सों में बट गया। हादसा देखकर राहगीर भी हैरान है, क्योंकि ट्रक के टुकड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है वाहन में सवार लोगों ने अपने आप को कैसे बचाया होगा।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा के आगे दमोह जिले की सीमा खत्म होने के बाद घटिया से जबलपुर जिले की सीमा लग जाती है और उसी जगह यह हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह ज़ब राहगीर निकले तो वहां कई लोग मौजूद थे और ट्रक तीन हिस्सों में बिखरा था। लोगों ने बताया कि घटना के समय ट्रक में केवल चालक मौजूद था जो घटना के पहले कूद गया। हालाकि उसे चोट आई है उसका उपचार जबलपुर में चल रहा है।
विज्ञापन


ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
घटना मध्य रात्रि की बताई जा रही है। ट्रक दमोह से तेंदूखेड़ा होकर जबलपुर की ओर जा रहा था। घटिया चढ़ने के बाद जैसे ही जबलपुर जिले की सीमा में ट्रक घटिया उतर रहा था उसी समय उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने ट्रक काबू करने ब्रेक लगाए, लेकिन ब्रेक नहीं लगे और ट्रक बेकाबू हो गया। यह देख चालक ट्रक से कूद गया और उसके बाद ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय ट्रक में मूंग भरी हुई थी जो पूरी बिखर गई है। पाटन थाना प्रभारी नबल आर्या ने बताया कि घटना सुबह चार बजे के करीब की है। ट्रक में मूंग भरी थी चालक कूद गया था जो सुरक्षित है। घटना का कारण अभी अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed