फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The administration demolished five houses built on Housing Board land

Damoh: हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बने पांच मकान प्रशासन ने गिराए, ढाई करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

Thu, 12 Dec 2024 07:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2024 07:26 PM IST
सार

Damoh: तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि पहले बेदखली आदेश न्यायालय से जारी किया गया था। नोटिस देकर जवाब लिए गए थे। जवाब समाधान कारक नहीं थे, जिस पर बेदखली आदेश पारित करके यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
The administration demolished five houses built on Housing Board land
जेसीबी से हटाए जा रहे मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम ने हटाकर करोड़ों की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सटकर खाली पड़ी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए गए थे।
विज्ञापन


तहसीलदार मोहित जैन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। यहां पर पांच मकानों को गिरवाया गया। इनमें बिहारी लाल पटेल, सेवा बाई, शेर खान और शेरू खान ने कई वर्षों से मकान बनाकर यहां पर कब्जा किया हुआ था। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री बाथम के पत्र के बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि पहले बेदखली आदेश न्यायालय से जारी किया गया था।
विज्ञापन


नोटिस देकर जवाब लिए गए थे। जवाब समाधान कारक नहीं थे जिस पर बेदखली आदेश पारित करके यह कार्रवाई की गई है। यहां पर लगभग एक एकड़ जमीन कामर्शियल उपयोग की है। स्कूल के लिए हाउसिंग बोर्ड ने आरक्षित की है, इसकी बाजारू कीमत लगभग दो करोड़ 66 लाख रुपए है। इसके बाद मारुताल के पास अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पहाड़ी पर भी बना लिए मकान
बता दें कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास ही पानी की टंकी के पास पहाड़ी पर भी अतिक्रमण है। साथ ही सड़क किनारे चार पांच मकान बने हुए हैं, लेकिन प्रशासन की टीम ने यहां कार्रवाई नहीं की। केवल चार पांच लोगों के मकान तुड़वाकर औपचारिकता पूरी कर ली, जिससे लोगों में आक्रोश है। जिनके मकान तोड़े गए हैं, उनका कहना है कि हम लोग जब आए थे, यहां न तो कॉलोनी बनी थी न ही सड़क निकली थी। तब से रह रहे हैं। तहसीलदार का कहना है कि निरंतर नोटिस काटे जा रहे हैं। शेष अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed