फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Retired CMO was also placing betting numbers, police registered FIR against 26 bookies

Damoh News: रिटायर्ड सीएमओ भी लगा रहे थे सट्टे का नंबर, 26 सटोरियों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 02 Aug 2024 02:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

एसपी की स्पेशल टीम ने जिस सट्टा किंग के यहां बुधवार को दबिश दी थी। यहां हटा नगर पालिका के रिटायर्ड सीएमओ काशीराम पटेल भी सट्टे का नंबर लगाते पकड़े गए हैं। गुरुवार को पुलिस ने सटोरियों के नाम उजागर किए तब इस मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Damoh Retired CMO was also placing betting numbers, police registered FIR against 26 bookies
पुलिस गिरफ्त में सटोरिए

विस्तार

दमोह जिले हटा थाना क्षेत्र में एसपी की स्पेशल टीम ने जिस सट्टा किंग के यहां बुधवार को दबिश दी थी। वहां अन्य सटोरियों के साथ हटा नगर पालिका के रिटायर्ड सीएमओ काशीराम पटेल भी सट्टे का नंबर लगाते पकड़े गए। गुरुवार को जब पुलिस ने 26 सटोरियों के नाम उजागर किए तब इस मामले का खुलासा हुआ। एक वीडियो भी सोसल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सटोरियों को एक साथ गिरफ्तार कर सड़क से थाने ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को दमोह पुलिस ने हटा पहुंचकर संजय वार्ड में छापामार कार्रवाई में की थी। तीन जगहों पर सट्टा बुकिंग करते सटोरिए पकड़े गए थे। गुरुवार को इसका खुलासा किया गया। आरोपियों से पांच लाख रुपये नकद और 30 हजार की चिल्लर, 3 बाइक, 20 एंड्रॉयड मोबाइल, 10 कीपेड मोबाइल, 20 कैलकुलेटर, और रजिस्टर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


संजय वार्ड में आमिर खान 55 के यहां से 20 लोग एक साथ पकड़े गए थे। यह सट्टे का अड्डा थाना के पास ही था। पकड़े गए जुआरियों में आमिर खान, प्रकाश सेन, राम सिंह, राकेश सिंह, परम वर्मन, रहमान खान, गनपत लोधी, अनीश खान, काशीराम पटैल (पूर्व सीएमओ), संदीप पटेल, महेंद्र राजपूत, धनीराम पटेल, शहजाद खान, पवन प्रजापति, बृजेश सेन, अनिल पटेल, श्याम वर्मन, रिंकू वर्मन, राजाराम लोधी, कन्हैया अहिरवार, बालगोविंद, मुनी बड़गैया, चंदू लोधी, धनीराम रैकवार, मुनू राय, प्रीतम अहिरवार और अशोक पटेल को पकड़ा गया। हटा टीआई मनीष कुमार ने बताया कि जब्त मोबाइलों की सीडीआर से सटोरियों के संपर्क कहां-कहां हैं, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed