फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Pickpockets active in the crowd gathered to welcome Minister of State Dharmendra Singh

Damoh: राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह के स्वागत में उमड़ी भीड़ में जेबकतरे सक्रिय, कई गांवों के लोगों के कटी जेब

Fri, 29 Dec 2023 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

दमोह पहुंचे मंत्रीजी के स्वागत में उमड़े लोगों की जेब साफ हो गई। वे इधर मंत्रीजी का स्वागत करते रहे, उधर जेबकतरों ने हाथ की सफाई दिखा दी। इन जेबकतरों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री किसी भी नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
Damoh: Pickpockets active in the crowd gathered to welcome Minister of State Dharmendra Singh
दमोह पहुंचे राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह के स्वागत में उमड़ी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनने के बाद दमोह के जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके स्वागत में कटंगी से लेकर गृह ग्राम नोहटा तक हजारों लोग उमड़े, जिसमें कुछ जेब कतरे भी शामिल हो गए और मंत्री के स्वागत में शामिल हुए दर्जनों लोगों के जेब काटकर हजारों रुपये की चपत लगा दी। 
विज्ञापन


मंत्रीजी के स्वागत में उमड़े लोगों की जेब साफ हो गई। वे इधर मंत्रीजी का स्वागत करते रहे, उधर जेबकतरों ने हाथ की सफाई दिखा दी। इन जेबकतरों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री किसी भी नहीं छोड़ा। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस में की है, लेकिन जेबकतरे अभी तक नहीं पकड़े गए। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद धर्मेंद्र सिंह लोधी का प्रथम नगर आगमन हुआ, जिसमें जबेरा विधानसभा की प्रवेश सीमा गुबरा से गृह गांव नोहटा तक मंत्री के स्वागत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान लोग मंत्री का स्वागत करने में मग्न रहे और भीड़ का फायदा उठाकर जेब कतरों ने लोगों के जेब काटने शुरू कर दिए और लोगों को भीड़ के दौरान पता भी नहीं चला। जेब कतरों के शिकार बने लोगों ने इसकी जानकारी गुबरा गांव में ही पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक को भीड़ ने पीटा
जेबकतरों ने बनवार मंडल अध्यक्ष शीतल राय का जेब काटने का प्रयास किया। जैसे ही जेबकतरे का हाथ मंडल अध्यक्ष के जेब तक पहुंचा उन्होंने जेब कतरे का हाथ पकड़ लिया। यह देखते ही जेब काटने वाले की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका जबेरा के आगे कलेहरा गांव में भी मंत्री के स्वागत करने पहुंची भीड़ के बीच सक्रिय जेब काटने वाले गिरोह के सदस्यों ने कई लोगों के जेब से पैसे निकाल लिए। इसमें मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघई 7800, महामंत्री इंद्रजीत सिंह 8500, युवा मोर्चा  मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे 3500, देवेंद्र लंबरदार 8000, भूपेश गंधर्व, संजय जैन के 20-20 हजार रुपये के अलावा दशरथ साहू 7500, शेलू जैन, ओपी शर्मा जबेरा सहित सैकड़ों लोगों की जेब कट गई। इसकी शिकायत से आवेदन के माध्यम से जबेरा पुलिस थाना में की गई है। 


जबेरा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि पकड़ा गया जेबकतरा अपने आप को जबलपुर निवासी बता रहा है। पूछताछ की जा रही है। जबेरा में जेब काटने के बाद कलेहरा में जेब काटने की घटना सामने आई है, जिससे भीड़ में जेब कट गिरोह के सदस्यों के सक्रिय होने के मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए जेब कतरे का रिकार्ड जबलपुर थाना से निकलवाया जा रहा है बाकी लोगों को पुलिस खोज रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed