फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: People troubled by water crisis reached the filter plant and expressed their anger

Damoh: जलसंकट से परेशान लोगों ने फिल्टर प्लांट पहुंचकर निकाली भड़ास, अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने के आरोप

Thu, 14 Mar 2024 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 06:42 PM IST
सार

दमोह शहर के बजरिया वार्ड क्रमांक पांच में रहने वाले लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। नियमित जल सप्लाई न होने के कारण लोग दूसरे वार्ड में पानी भरने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Damoh: People troubled by water crisis reached the filter plant and expressed their anger
दमोह में जलसंकट से परेशान लोग विरोध करने पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह शहर के लोग अभी से जलसंकट से जूझने लगे हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने फिल्टर प्लांट पहुंचकर अपनी समस्या बताई और भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


गर्मी की अभी शुरुआत ही हुई है और लोग जलसंकट से परेशान होकर अधिकारियों पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दमोह शहर के बजरिया वार्ड क्रमांक पांच में रहने वाले लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। नियमित जल सप्लाई न होने के कारण लोग दूसरे वार्ड में पानी भरने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। जल संकट से परेशान लोगों ने वार्ड के पार्षद और नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बात को लेकर वार्ड वासियों ने गुरुवार को फिल्टर प्लांट पहुंच विरोध प्रदर्शन शुरू किया। वार्ड वासियों के विरोध की खबर मिलते ही नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़, इंजीनियर मेघ तिवारी और इंजीनियर सुशील सोनी मौके पर पहुंचे।


सीएमओ ने वार्ड वासियों की बात सुनकर जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वार्ड के लोगों का कहना था कि कई दिनों से वार्ड में नियमित जल सप्लाई नहीं हो रही है। पानी की परेशानी होती है जिससे कई काम प्रभावित होते हैं। नगर पालिका प्रशासन सुन नहीं रहा है। इसलिए उन्हें मजबूरी में विरोध करना पड़ा। अब गर्मी का मौसम आ गया है। इसलिए समस्या बढ़ती जा रही है। सीएमओ सुषमा धाकड़ के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए और अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed