फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Four snakes came out of a house in Tendukheda, landlord's life in danger

Damoh News: तेंदूखेड़ा के एक घर से निकले चार सांप, मकान मालिक की जान आई आफत में

Sun, 25 Feb 2024 06:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 25 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

दमोह के तेंदूखेड़ा के एक घर में एक साथ चार सांप निकलने से हड़कम्प मच गया। मकान मालिक की जान तो जैसे हलक में आ गई थी। सर्प विशेषज्ञ ने चारों सांपों को पकड़कर नदी किनारे छोड़ा। 

विज्ञापन
Damoh News: Four snakes came out of a house in Tendukheda, landlord's life in danger
दमोह में एक घर से निकले चार सांपों को नदी किनारे छोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक सांप ही दिख जाए तो लोगों की सांस हलक में अटक जाती है। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक नौ के एक घर में अचानक से चार सांप निकल आए। मकान मालिक शानू जैन ने जब एक साथ चार सांपों को देखा तो सांस हलक में अटक गई। स्थानीय सर्प विशेषज्ञ गोविंद पाठकर ने एक-एक कर चारों सांपों को पकड़कर डिब्बों में बंद किया। फिर उन्हें नदी किनारे छोड़ दिया। इसके बाद मकान मालिक ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


चारों सांप थे जहरीले
वार्ड क्रमांक नौ भटरिया निवासी शानू जैन के घर में एक साथ चार जहरीले सांप कहीं से निकल आए और पूरे घर में घूमने लगे। वहां हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों का जमावड़ा हो गया। तब वार्ड 12 निवासी गोविंद को बुलवाया गया। गोविंद ने एक-एक कर चारों सांपों को पकड़ा और अलग-अलग डिब्बों में बंद कर दिया। फिर गुरैया नदी में उन्हें छोड़ दिया। गोविंद पाठकर ने बताया कि उन्होंने सांप पकड़ने का प्रशिक्षण लिया है और वह किसी भी सांप को पकड़ लेते हैं। कई वर्षों से यह कार्य करते आ रहे हैं। इन चारों सांपाें को सुरक्षित तरीके से पकड़कर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed