फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Cloth merchant cheated in the name of online payment

Damoh: कपड़ा व्यापारी के साथ ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी, मैसेज आने के 2 मिनट बाद हिस्ट्री से गायब हुई डिटेल्स

Tue, 23 Jan 2024 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 05:39 PM IST
सार

दमोह जिले में कपड़ा व्यापारी के साथ ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी हुई है। पेमेंट का मैसेज आने के दो मिनट बाद ही हिस्ट्री से पैसे आने की डिटेल्स गायब हो गई।

विज्ञापन
Damoh News Cloth merchant cheated in the name of online payment
दुकान पर खड़ा हुआ ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर लगातार व्यापारियों के साथ ठगी हो रही है। अब एक और ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें घंटाघर के समीप एक कपड़ा दुकान पर पहुंचे तीन युवकों ने 11 हजार के कपड़े खरीदकर आनलाइन पेमेंट किया। लेकिन दो मिनट बाद ही वह पेमेंट का मैसेज गायब हो गया और जब दुकान संचालक ने हिस्ट्री चेक की तो कोई पेमेंट नहीं मिला। उसके बाद दुकानदार ने कोतवाली में आवेदन दिया है। बता दें, एक महीने पहले घंटाघर के समीप ही बुंदेला ज्वेलर्स के यहां भी एक लाख 40 हजार की ठगी ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर हुई थी।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी मंदिर के सामने कपड़े की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी सिद्धांत जैन ने बताया कि दो दिन पूर्व शाम करीब पांच बजे तीन लड़के कपड़े खरीदने के लिए उनकी दुकान पर आए। उन्होंने जींस, टीशर्ट खरीदे, जिसका ऑनलाइन पेमेंट 11 हजार 400 रुपये किया। मेरे मोबाइल पर यह पेमेंट चेक किया तो वह आ गया था। लेकिन उन लोगों के जाते ही दो मिनट बाद मेरे मोबाइल की हिस्ट्री से पेमेंट गायब हो गया, जिस मोबाइल नंबर से अजय नाम के लड़के ने पेमेंट किया था, वह नंबर भी नहीं लग रहा है, जिस बाइक से वह युवक आए थे उसमें नंबर प्लेट भी नहीं है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को पकड़ने की गुहार लगाई है। ताकि अन्य किसी दुकानदार के साथ इस तरह की ठगी न हो सके।
विज्ञापन


इनकम टैक्स अधिकारी बनकर की थी ठगी
22 दिसंबर को घंटाघर पर संचालित बुंदेला जेम्स एंड ज्वेलर्स के यहां भी एक युवक ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी की थी। दुकान संचालक शैलेंद्र स्वर्णकार ने बताया था कि एक युवक उनकी दुकान में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर आया और कहा उसकी सगाई होने वाली है। इसलिए उसे एक चैन और अंगूठी खरीदनी है। दुकान संचालक ने उसे सोने की चैन दिखाई, जिसका वजन करीब 22 ग्राम था और इसका बिल एक लाख 41,000 रुपये से अधिक का बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ज्वेलरी दुकान संचालक बिल बना रहा था, तब ठग ने उसे बताया कि उसने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है, वह अकाउंट चेक कर लें। उन्होंने उस युवक की बात पर भरोसा करके चैन दे दी और वह युवक चला गया। कुछ देर बाद जब शैलेंद्र स्वर्णकार ने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें एक भी रुपये नहीं आए थे। उन्होंने तत्काल ही कोतवाली में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक इस मामले का आरोपी नहीं पकड़ा गया, तब तक एक और ठगी की घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed