फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Battery thieves caught villagers beat accused fiercely

Damoh News: पकड़े गए बैटरी चोर, आरोपियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

Tue, 20 Feb 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

दमोह में बैटरी चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। फिर पुलिस को सूचित कर हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Damoh News Battery thieves caught villagers beat accused fiercely
ग्रामीणों ने बैटरी चोर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के सिग्रामपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले अमदर गांव में बैटरी चोरों से परेशान ग्रामीणों ने रतजगा कर पांच चोरों को पकड़ लिया। सोमवार की रात पांच आरोपी एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर वहां से भाग रहे थे। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पकड़ा और उसके बाद उनकी जमकर पिटाई की, फिर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि आए दिन गांव में रखे चार पहिया वाहनों से बैटरी चोरी हो रही थी और लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा था। कई बार तो इमरजेंसी होने पर बैटरी चोरी हो जाती थी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


पुलिस में भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन चोर पुलिस के हत्थे भी नहीं चढ़ रहे थे। इसलिए गांव के लोगों ने ही इन बदमाशों को पकड़ने का फैसला किया। कुछ दिन मेहनत की और चोर पकड़ में आ गए। सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक त्रिपुड़े ने बताया कि ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed