फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Municipality employee called from home and attacked with a knife, CCTV footage of the incident surfaced

Damoh: नगर पालिका कर्मचारी को घर से बुलाकर सड़क पर चाकू से हमला, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Thu, 28 Dec 2023 07:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 07:44 PM IST
सार

दमोह नगर पालिका कर्मचारी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने उसे घर से बाहर बुलाया और चाकू मार दिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 

विज्ञापन
Damoh: Municipality employee called from home and attacked with a knife, CCTV footage of the incident surfaced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार नंबर-3 वाल्मीकि वार्ड में बुधवार रात करीब 8 बजे एक नगर पालिका कर्मचारी  पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो आरोपी हमला करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चाकू से हमले एक युवक को घायल हुआ है।  घायल गोलू उर्फ सुभाष पिता लल्लू परोचे (35) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल नगर पालिका में सफाई विभाग में वाहन चालक है और उसे आरोपियों ने घर से बुलाकर चाकू से हमला किया है। आरोपी कौन थे अभी इसका पता नहीं चल पाया है। घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed