फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Major theft in district hospital, oxygen supply stopped in SNCU ward due to theft of oxygen supply line

Damoh: जिला अस्पताल में बड़ी चोरी, ऑक्सीजन सप्लाई की लाइन चोरी होने से एसएनसीयू वार्ड में सप्लाई बंद

Wed, 18 Dec 2024 09:45 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2024 09:45 AM IST
सार

Damoh: अज्ञात चोरों द्वारा जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में जाने वाली ऑक्सीजन सप्लाई की कॉपर की पाइप लाइन निकाल ली। जिससे वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Major theft in district hospital, oxygen supply stopped in SNCU ward due to theft of oxygen supply line
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में सोमवार रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई की कॉपर पाइप लाइन की चोरी कर ली। इसके अलावा एक्स-रे में उपयोग होने वाली एक मशीन सहित कुछ फाइलें भी चोरी हो गई। सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, क्योंकि चोरों ने अब अस्पताल को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जबकि यहां पुलिस की। आवाजाही भी रहती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में जाने वाली ऑक्सीजन सप्लाई की कॉपर की पाइप लाइन निकाल ली। जिससे वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरी जगह से वैकल्पिक व्यवस्था कर ऑक्सीजन सप्लाई चालू की गई। गनीमत रही कि उस समय किसी को ऑक्सीजन नहीं दी जा रही थी।
विज्ञापन


इधर अस्पताल के एक अन्य कक्ष से भी एक मशीन चोरी हो गई। घटना की जानकारी लगते ही सिविल सर्जन द्वारा रात 2 बजे अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात में ही मौके पर जाकर जांच की, लेकिन चोरी के आरोपियों का कोई पता नहीं चला। वहीं मंगलवार की दोपहर कोतवाली पुलिस व एफएसएल टीम ने भी जाकर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय का कहना है कि रात दो बजे सूचना मिली थी कि एसएनसूयी वार्ड की ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी हो गई है। जिसे तत्काल ही वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई चालू कर दी थी। चोरी की वारदात की सूचना रात में पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।


पहले भी हो चुकी चोरियां
जिला अस्पताल में 25 से अधिक सुरक्षा गार्ड तैनात हैं जो 24 घंटे विभित्र वाडों में तैनात रहते हैं। इसके अलावा चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। कई बाहर अस्पताल से बाहर निकलने के रास्तों को ताले लगाकर बंद कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी है, इसके बावजूद भी यहां पर चोरी की अनेक वारदातें हो गई हैं। जिसे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed