फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Lightning fell on girls hostel, 19 girl students and two employees suffered minor injuries

Damoh News: बालिका छात्रावास पर गिरी आकाशीय बिजली, 19 छात्राओं और दो कर्मचारी बाल-बाल बचे

Tue, 10 Sep 2024 08:32 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 08:32 AM IST
सार

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बतया कि सभी बच्चियां स्वस्थ हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। छात्राओं के मन से डर निकालने के लिए उनकी काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Damoh Lightning fell on girls hostel, 19 girl students and two employees suffered minor injuries
इलाज कराने पहुंची छात्राएं

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लाक में संचालित अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास भवन पर सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे लगभग 19 बालिकाएं मामूली रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा दो कर्मचारियों को भी चोट आई। सभी को इलाज के लिए बटियागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने छात्राओं का इलाज किया गया और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली गई। छात्राओं ने कोई तकलीफ नहीं होने की बात कही तो उन्हें वापस छात्रावास भेज दिया गया। साथ ही दोनों कर्मचारियों की भी छुट्टी कर दी गई। जानकारी लगने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, आरआई, पटवारी ने अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी डॉक्टर और छात्राओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


बता दें 10 वर्ष पूर्व भी इसी छात्रावास पर आकाशीय बिजली गिरने से करीब 49 छात्राएं घायल हो गईं थी। कुछ को गंभीर चोटे भी आई थी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने भी मामले की जानकारी ली और कहा कि सभी बच्चियां स्वस्थ हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बच्चियों की पूरी जांच अस्पताल में हो गई है। उनके मन से डर निकालने के लिए उनकी काउंसिलिंग भी की गई है। जल्द ही सभी छात्रावासों में तड़ित चालक लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed