फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Leopard reached the farmer's field, forest department started searching after footprints

Damoh News: किसान के खेत में पहुंचा तेंदुआ, पदमार्क के बाद वन विभाग ने शुरू की तलाश, दहशत में आए ग्रामीण

Tue, 26 Nov 2024 02:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2024 02:10 PM IST
सार

तेंदुए ने अब तक किसी ग्रामीण पर हमला नहीं किया है। लेकिन, उसकी मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग पहले इसे लकड़बग्घा मान रहा था, लेकिन अब तेंदुए की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
Damoh Leopard reached the farmer's field, forest department started searching after footprints
पदमार्क देखते वन कर्मी

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के सेलवाड़ा गांव में एक महीने से तेंदुए ने अपनी दस्तक दे दी है। तेंदुआ बार-बार ग्रामीणों को नजर आता है, लेकिन वन विभाग अब तक उसे पकड़ नहीं पा रहा है। सोमवार रात यह तेंदुआ गांव के किसान मुकेश यादव के खेत में पहुंच गया, जिससे किसान दहशत में आ गया। तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पदचिन्हों (पदमार्क) की पुष्टि के बाद तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अब तक वह नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


तेंदुए ने अब तक किसी ग्रामीण पर हमला नहीं किया है, लेकिन उसकी मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग पहले इसे लकड़बग्घा मान रहा था, लेकिन एक कुत्ते को उठाकर ले जाने के बाद पदचिन्ह से उसके तेंदुए होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिलपुरा निवासी किसान मुकेश यादव का खेत सेलवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित है। सोमवार रात तेंदुआ उनके खेत में घूमता नजर आया। कुछ किसानों ने तेंदुए की आहट महसूस की, लेकिन जैसे ही वे पहुंचे वह भाग गया। सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग के सर्किल ऑफिसर सुशील श्रीवास्तव और बीट गार्ड संदीप ठाकुर मौके पर पहुंचे। पदचिन्हों की जांच के बाद उन्होंने तेंदुए की पुष्टि की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश
सैलवाड़ा सर्किल में महगवाखुर्द, शिलपुरा, महगवा और सैलवाड़ा बीट क्षेत्र शामिल हैं, जो घने जंगलों से घिरा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई जंगली जानवर हैं और तेंदुआ भी अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। सर्किल ऑफिसर सुशील श्रीवास्तव ने किसानों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले खेतों या जंगल में न जाने की सलाह दी है। साथ ही बकरियां और छोटे मवेशियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।


तेंदुआ पकड़ने की तैयारी
वन विभाग ने पुष्टि की है कि तेंदुआ सैलवाड़ा बीट के जंगली क्षेत्र में सक्रिय है। किसानों को तेंदुए से सतर्क रहने को कहा गया है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटा है।
 

पदमार्क देखते वन कर्मी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed