फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   two blind people used to do recce of the house and along with their partner used to commit theft

Damoh News: दो 'अंधों' के सहारे मकानों की रेकी और फिर करते थे चोरी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 06:25 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
two blind people used to do recce of the house and along with their partner used to commit theft
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दमोह जिले की गैसाबाद थाना पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो आरोपी आंशिक रूप से अंधे हैं और इन्हें थोड़ा दिखाई देता है। फिल्मी अंदाज में इन दो अंधों की मदद से तीसरा आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देता था। क्षेत्र के हिनौता कला में एक माह पूर्व हुई चोरी की घटना में शुक्रवार को जब यह तीन आरोपी पकड़े गए तब इस मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


चोरी भले बिल्कुल छोटी है, लेकिन यह घटना साल 2002 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म आंखे की याद ताजा करती है। जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और अर्जुन रामपाल तीनों लोग अंधे थे। अमिताभ के प्लान के अनुसार तीनों ने मिलकर बैंक में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। बिल्कुल इसी फिल्म की तर्ज पर यह दो आंशिक अंधे आरोपी अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर मकान की रेकी करते थे और इसके बाद उस घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। गैसाबाद थाना प्रभारी प्रीति पांडेय ने बताया कि हिनौता कलां के देवशंकर पाठक के सूने मकान में 16500 रुपए की चोरी हुई थी। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों पर धारा 331(4),305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश शुरू की गई और सागर जिले के खुरई निवासी पूरन अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। जिसने बताया कि बृजेश प्रजापति और पुन्नू प्रजापति निवासी हिनौता जो आंशिक अंधे हैं, उनसे आसपास के क्षेत्र में रैकी कराते और सूने घरों की जानकारी एकत्रित करते थे। तीनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पुन्नू प्रजापति से 6900 रुपए जब्त किए शेष राशि खर्च कर ली गई। बताया गया कि आरोपी ब्रजेश व पुन्नू रैकी करते थे। ये दोनों आंशिक रूप से अंधे हैं इन्हें 20 प्रतिशत दिखता है। मुख्य आरोपी पूरन अहिरवार इन दोनों अंधों की मदद से चोरी किया करता था जिससे किसी को भी शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed