{"_id":"64f2cb45e37babb1a60938d9","slug":"damoh-health-department-seized-government-medicines-from-anm-s-house-patients-were-treated-illegally-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: स्वास्थ्य विभाग ने ANM के घर से जब्त की सरकारी दवाइयां, अवैध तरीके से किया जाता था मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: स्वास्थ्य विभाग ने ANM के घर से जब्त की सरकारी दवाइयां, अवैध तरीके से किया जाता था मरीजों का इलाज
Sat, 02 Sep 2023 11:12 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:12 AM IST
सार
दमोह जिले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान शहर के न्रसिंह मंदिर के समीप रहने वाली एक ANM के घर से बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां और सिरिंज बरामद की है।
विज्ञापन
ANM घर से स्वास्थ्य विभाग की टीम से सरकारी दवइयां बरामद की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में स्वास्थ्य विभाग ने ANM के घर से सरकारी दवाइयां भारी मात्रा में बरामद की हैं। इन दवाइयों से अवैध तरीके से लोगों का इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की महिला से पूछताछ की जा रही है। उससे पता किया जा रहा है कि इतनी सारी सरकारी दवाइयां उसके पास कहां से आई हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम को की गई है। महिला के पास केवल डिग्री है, वह कहीं भी नौकरी नहीं करती है। CMHO डॅा. सरोजनी बैक ने बताया कि उनके पास सूचना आई कि फुटेरा वार्ड चार न्रसिंह मंदिर के समीप रहने वाली कमला खरे नाम की महिला के घर बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां रखी हैं। उसके द्वारा लोगों का इलाज भी किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने तीन सदस्यीय टीम बनाई और शुक्रवार की शाम महिला कमला खरे के घर छापा मारा।जहां बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां और सिरिंज बरामद की गई है।
विज्ञापन
इस दौरान डीएचओ डा. रीता चटर्जी भी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि महिला के पास एएनएम की योगयता है। वह कहीं भी नौकरी नहीं करती। उसने बताया कि कोविड काल के समय उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। उस दौरान उसे यह दवाइयां मिली थी। महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम जो रिपोर्ट देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर महिमा जैन, तहसीलदार सोनम पांडे के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
