फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Five feet long crocodile entered the house in Simri Khurd village, panic among villagers

Damoh News: सिमरी खुर्द गांव में घर के अंदर घुसा पांच फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 08 Oct 2024 06:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

दमोह जिले के सिमरी खुर्द गांव में सोमवार रात को एक 5 फीट लंबा मगरमच्छ एक घर में घुस गया। मगरमच्छ देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Damoh Five feet long crocodile entered the house in Simri Khurd village, panic among villagers
घर के अंदर मगरमच्छ

विस्तार

दमोह जिले के सिग्रामपुर रेंज की माला वन चौकी के गांव सिमरी खुर्द में सोमवार रात को एक 5 फीट लंबा मगरमच्छ एक युवक के घर में घुस गया। घर में मगरमच्छ देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मचने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंड्रेड डायल को सूचना दी। हंड्रेड डायल के पुलिसकर्मियों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद बीट गार्ड राजेंद्र चनपुरिया और संदीप राज ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


मगरमच्छ सोनू राठौर के घर के आंगन से होते हुए उस कमरे में छिपा बैठा था, जहां मवेशी बंधे हुए थे। भैंसों की हलचल की आवाज सुनकर पशुपालक ने देखा तो पाया कि वहां 5 फीट लंबा मगरमच्छ बैठा हुआ है। दहशत में जोर-जोर से चिल्लाने पर परिजन और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने रात 1 बजे से लेकर 2:30 बजे तक मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे जिले के सबसे बड़े माला जलाशय में रात में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले 13 जुलाई को भी सिमरी खुर्द गांव में एक मगरमच्छ राजेश बैरागी के घर में घुसा था। चार महीने के अंतराल में यह दूसरी घटना है, जब सोनू राठौर के घर से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक और मगरमच्छ गांव के पास बहने वाली नहर में मौजूद है, जिसे लोग कभी-कभी देख लेते हैं। जिले के सबसे बड़े जलाशय से निकली नहर से मगरमच्छ के बच्चे रहवासी इलाकों की छोटी-छोटी तलैयों में आ जाते हैं। ये तलैयों में पली मछलियों को खाकर बड़े हो जाते हैं और फिर आसपास के घरों में घुसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed